Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    शुरू हो रहा है चौथा द इंडियन क्लीन एयर समिट (आईसीएएस)

    ShagunBy ShagunAugust 25, 2022 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 763

    विशेषज्ञ बताएंगे कि कैसे वायु प्रदूषण और जलवायु संबंधी नीतियां भारत को स्वच्छ हवा और बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने में मदद कर सकती हैं

    लखनऊ, 25 अगस्त, 2022: विख्यात विशेषज्ञ इस महीने के अंत में (23-26 अगस्त, 2022) इंडिया क्लीन एयर समिट 2022 (आईसीएएस 2022) में शामिल होंगे. इस समिट में वे वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को हल करने के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण का आह्वान करेंगे और इन दोनों चुनौतियों को संयुक्त रूप से संबोधित करने वाली नीतियों के समानताओं को उजागर करेंगे एवं इसके प्रमुख लाभों की पहचान करेंगे.

    आईसीएएस वायु प्रदूषण पर भारत का प्रमुख कार्यक्रम है और इसका आयोजन सेंटर फॉर एयर पॉल्यूशन स्टडीज (सीएपीएस) द्वारा सेंटर फॉर स्टडी ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी (सीएसटीईपी) – एक नीति-अनुसंधान थिंक टैंक में किया जा रहा है. इस चार दिवसीय कार्यक्रम में वायु प्रदूषण के समाधान पर वैज्ञानिक, नीति निर्माता, टैकनोलजिस्ट और प्रभावित समुदायों एक मंच पर चर्चा करेंगे.

    डॉ. जय असुंडी, कार्यकारी निदेशक, सीएसटीईपी ने कहा, “वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन दोनों ही गंभीर चिंता का विषय हैं. विज्ञान और प्रौद्योगिकी के जरिए समाधानों की तलाश करने वाले संगठन के रूप में, हमने इन दो ‘विनाशकारी’ समस्याओं का पर्यवेक्षण एक साथ करने की चुनौती अपने हाथों में ली है. हमारा उद्देश्य यह पता लगाना है कि कैसे तकनीकी और नीतिगत समाधानों को स्थायी परिणाम प्राप्त करने और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एकीकृत किया जा सकता है.”

    उन्होंने आगे बताया, “आईसीएएस के आयोजन के जरिए, सीएसटीईपी एक ऐसे इकोसिस्टम के निर्माण और विकास के लिए मंच तैयार कर रहा है जहाँ विभिन्न समुदाय – अकादमिक जगत, नागरिक समाज, उद्योग और सरकार – बेहतर तरीके से अनुसंधान करेंगे, श्रेष्ठतर समाधान विकसित करने में मदद करेंगे और इन्हें साथ मिलकर प्रभावी ढंग से लागू करेंगे.”

    वक्ता इस बात की पड़ताल करेंगे कि अक्षय ऊर्जा की ओर भारत के ऊर्जा अंतरण (ट्रांजीशन) का वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दोहरे संकटों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. प्रतिभागी राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (नन-अटेंमेंट सिटीज में प्रदूषण से निपटने के लिए भारत की रणनीति) के कार्यान्वयन में सुधार के उपायों, आंकड़ों के लोकतांत्रिक उपयोग की जरुरत और जमीनी स्तर पर समाधान लागू करने के लिए विभिन्न समुदायों के साथ साझेदारी निर्माण पर भी चर्चा करेंगे.

    आईसीएएस 2022 के एक हिस्से के रूप में, यूसी डेविस एयर क्वालिटी रिसर्च सेंटर (एक्यूआरसी) के साथ मिलकर सीएसटीईपी पहली बार एयर सेंसर्स इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस – इंडिया (एएसआईसी – इंडिया) आयोजित कर रहा है. एएसआईसी – इंडिया वायु प्रदूषण निगरानी और प्रबंधन के क्षेत्र में सेंसर टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन्स पर प्रशिक्षण प्रदान करेगा. सम्मेलन के माध्यम से, यूसी डेविस एक्यूआरसी और सीएसटीईपी ने भारत में सेंसर टेक्नोलॉजी से संबंधित सार्वजनिक दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श और इसके निर्माण के लिए पेशेवरों को एक साथ लाने की कल्पना की है. एएसआईसी अमेरिका में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और इस क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय पेशेवरों को एक मंच पर लाता है.

    सीएपीएस की प्रमुख डॉ प्रतिमा सिंह कहती हैं, “वायु प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए जलवायु परिवर्तन की व्यापक समझ की भी आवश्यकता है. जलवायु के परिप्रेक्ष्य से वायु प्रदूषण पर विचार करने से हमें सुरक्षित और टिकाऊ वातावरण संबंधी उपाय खोजने में मदद मिल सकती है. आईसीएएस 2022 में, हम इस पर विचार करेंगे कि वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन संबंधी नीतियां एक साथ मिल कर कैसे समाधान तलाश कर सकती हैं. अलग-अलग काम करते हुए अब हम कार्यान्वयन योग्य समाधान हासिल नहीं कर सकते हैं. विभिन्न समुदायों को एक साथ लाकर, हम ज्ञान के अंतर को पाटना चाहते हैं और कारगर समाधान की खोज करना चाहते हैं.”

    Shagun

    Keep Reading

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading