ग्लैमर की दुनियां में इन दिनों झारखंड की रहने वाली बाला ऋतु श्री का जलवा है। उनका टीवी सीरियल से शुरू हुआ सफर फिल्मों तक पहुंच गया है। इन दिनों ऋतु श्री डीडी किसान पर प्रसारित हो रहे सीरियल ‘आंनदी गांव की लाडली’ के माध्यम से घर घर तक पहुंच गई है। इसके साथ ही वह ‘विघ्नहर्ता गणेश’ सीरियल में भी काम कर रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय का जलवा हिंदी फिल्म ‘कुली नम्बर 1’ और ‘फौजी कॉलिंग’ में भी दिखाया है।
फैशन डिजाइनर से अभिनय के फील्ड में आयीं ऋतु के पास फैशन को लेकर अलग तरह का सेंस है। जिसकी झलक उनके ड्रेस सेंस में देखने को मिलता है। ऋतु कहती है कि वह हर तरह के ड्रेस में अपने को कंर्फटेबल महसूस करती है, इसलिए वह हर तरह की ड्रेस पहनती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल ड्रेस पहनने में उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। यही वजह है कि उनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे उनके चाहने वाले जनकर लाइक कर रहे हैं।








1 Comment
Hello, i feel that i noticed you visited my weblog so i got here to “return the choose”.I am trying to in finding things to enhance my website!I assume its good enough to make use of a few of your concepts!!