Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    डेट के लिए नर्वस क्यों हैं आप, रखें इन बातों का ख्याल

    By August 20, 2018 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 639

    किसी ने सच ही कहा है कि पहली मुलाकात में हर आदमी के व्‍यक्तित्‍व की पहचान हो जाती है। ऐसे में पहली मुलाकात और भी खास हो जाती है जब आप डेट पर जा रहे हों। कुछ लोग इस दौरान नर्वस रहते हैं और ऐसे काम भी कर देते हैं जो नहीं करना चाहिए। आपको शायद अंदाजा ना हो कि हर लड़की पुरुषों की हर बातों पर जरूरत से ज्यादा गौर करती हैं।

    अगर आप डेट पर जा रहे हैं तो रखे इन बातों का ध्यान-

    1. अगर आप पहली डेट पर जा रहे हैं तो कपड़ों पर विशेष ध्‍यान दीजिए, अच्‍छी तरह से तैयार होकर जाएं, डीसेंट कपड़े पहनकर जाएं तो बेहतर होगा। फॉर्मल शर्ट और ट्राउजर पहनकर जा सकते हैं, इससे आपके सामने वाले पर आपकी छवि बेहतर बनेगी।
    2. अगर आप किसी महिला से बात कर रहे हैं तो उसकी बात खत्म होने तक उसकी तरफ देखें । हमेशा किसी भी महिला से आंखों से आंख मिलाकर बात करनी चाहिए। अगर आप बात करते वक्त इधर-उधर देखते हैं, तो ये दर्शाता है कि आपको महिला से बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
    3. किसी भी लड़की से बात करते वक्त अपनी बॉडी लैंग्वेज का ध्यान जरूर रखें। लड़कियां उन लड़कों से ज्यादा इंप्रेस होती हैं, जो अपनी बॉडी लैंग्वेज से कॉन्फिडेंट लगते हैं।
    4. डेट की जगह जो तय की गई है वहां आप खुद पहुंचे, न कि वो शख्स आपको पिक करे जिसके साथ आप डेट पर जा रहे हैं। लोकेशन का चयन ऐसा करें जहां पहुंचना और जहां से घर वापस लौटने में आप दोनों को सहूलियत हो। ऐसा न हो कि आप लड़की हैं इसलिए सारे अरेंजमेंट आपके फेवर में हों। यह बात भले ही छोटी सी है, लेकिन सामने वाले को कॉम्प्रोमाइजिंग पोजिशन में जाने पर मजबूर करने की शुरुआत इन्हीं छोटी-मोटी चीजों से होती हैं।
    5. कोशिश करें कि आप सामने वाले शख्स को निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा जानकारी न दें। ये आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा और निजता के लिए जरूरी है क्योंकि आपके सामने बैठे शख्स से आप पहली बार मिली हैं, और कायदे से आप दोनों एक दूसरे के लिए ‘अजनबी’ हैं।
    6.  बहुत सी महिलाएं आपको आपकी आईब्रोज के हाव-भाव से परख लेती हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रहे कि आपके आईब्रोज के हाव-भाव सही रहें, उसका कोई गलत अर्थ ना निकले। अगर बातों के दौरान आप अपनी आईब्रो तान लेते हैं, तो ये आपका गुस्सैल होना दर्शाता है। तो वहीं अगर आप आईब्रो बिल्कुल नीचे कर लेते हैं तो ये दर्शाता हैकि आप बोर हो रहे हैं।
    7. किसी भी लड़की से मिलते वक्त ऐसे कोई भी इशारे ना करें जो आपके पार्टनर को अश्लील लगें। जैसे अपने होंठो पर जुबान रगड़ना। ऐसी कोई भी हरकत आपके पार्टनर पर गलत प्रभाव डाल सकती है और आपका काम बनने से पहले ही बिगड़ सकता है।
    8. किसी भी लड़की को वो लड़का बहुत पसंद होता है जो अपनी आंखों से ही सारी बात कह दे। अगर आप किसी लड़की के साथ डेट पर जा रहे हैं, तो बीच-बीच में उसकी आंखों में देखते रहें। कहा जाता है कि आंखे दिल की जुबान होती हैं और आपकी आंखें आपके पार्टनर को इंप्रेस करने का काम बखूबी जानती हैं।

    Keep Reading

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading