Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    बारिश के मौसम में करें फैशन पर अटेन्शन

    By August 1, 2019 Featured No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 606

    मॉनसून के दिनों में जितना आप फैशन पर ध्यान देते हैं, उससे ज्यादा आजकल के बच्चे इस मामले में समझ दिखाने लगे हैं। एक फैशन डिजाइनर कहते हैं कि बच्चों के कपड़ों की एक अलग दुनिया होती है और यही वजह है कि हर एक स्टोर पर उनके लिए अलग सेक्शन देखने को भी मिलते हैं। उनके कपड़ों के सिलेक्शन में आपको सुंदरता के साथ-साथ कंफर्ट पर भी ध्यान देना चाहिए। बारिश के मौसम में बच्चे बाहर खेलने जा रहे हैं, तो उन्हें दूसरे किस्म के कपड़ों की जरूरत होती है और घर पर दूसरे किस्म के कपड़ों की।

    गर्मी के बाद लोगों को बारिश की बूंदों का इंतजार रहता है। ऐसे में मॉनसून का मौसम खट्टी-मीठी यादों के साथ नई-पुरानी कहानियों को अपने साथ जोड़ता जाता है। इस मौसम में फैशन का फीवर आम दिनों जैसा ही दिखता है।

    file photo

    रेनकोट और छाता एक खास रोल निभाते हैं

    बारिश की ओर से तैयारियां की जाती हैं। एक फैशन एक्सपर्ट कहते हैं कि आपके लुक को निखारने में जैसे अक्सेसरीज का अहम रोल होता है, वैसे ही रेनकोट और छाता एक खास रोल निभाते हैं। एक हाउस मेकर ऊषा वर्मा कहती हैं कि बारिश के दिनों में मुझें पड़ने वाली बूंदों से जितना प्यार होता है, उतना ही प्यार मुझे कलरफुल छातों और रेनकोट से है। वह कहती हैं कि घर में हर किसी को बाहर निकलना होता है और फैशन को दौर में कोई अपने स्टाइल और लुक से समझौना नहीं करना चाहता है।

    कुर्ती और खादी साड़ियां हैं लाजवाब ऑप्शन:

    हालांकि मॉनसून के मौसम बारिश अपना मैजिक दिखाती रहती है, ऐसे में वीकेंड पर घर के अंदर बैठकर लजीज स्नैक्स के संग समय बिताने का अपना मजा होता है। एक टीचर मेघा रावत कहती हैं कि इन दिनों में अगर बाहर निकलना होता है, तो बारिश की बूंदें हर किसी का दिल छू जाती हैं। इन बूंदों से जिंदगी की कहानियां जुड़ी रहती है। आसमान पर काले बादल, ठंडी हवा और बारिश की फुहारें अलग अहसास दे जाती हैं। इन दिनों नेचर का खूबसूरत नजारा भी देखेने को मिलता है। फैशन की लिहाज से भी यह मौसम कमाल का होता है और यही कारण है कि मॉनसून को स्पेशल मानते हुए फैशन इंडस्ट्री में कपड़ों और अक्सेसरीज से जुड़े तमाम प्रयोग होते रहते हैं। आज के दौर में फैशन हमारी जिंदगी में यूं घुल गया है, जैसे चीनी या नमक पानी में घुल जाता है। इसलिए घर से बाहर निकलने के क्रम में हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। ऐसे में वह फैशन के नए ट्रेंड को फॉलो करता है।

    यह सच है कि मौसम के अनुसार हमें अपने वॉरड्रोब को अप टू डेट करने की जरूरत होती है, लेकिन यह तभी मुमकिन है, जब हम आसपास की दुनिया और इसमें हो रहे बदलाव से परिचित हों। मॉनसून का मौसम चल रहा है, बारिश की बूंदें हवाओं के साथ शानदार जुगलबंदी करती हैं और ऐसे में मौसम सुहावना हो जाता है। जहां तक बारिश के मौसम का सवाल है, तो पुरुषों को इस मौसम में ज्यादा बाहर रहना होता है, इसलिए उन्हें अपने कंफर्ट जोन का ख्याल रखते हुए ऐसे कपड़ों, फुटवियर्स का सिलेक्शन करना चाहिए, जिन्हें बारिश के मौसम में आसानी से कैरी किए जा सकते हैं।

    नायलॉन और कॉटन के संग जाएं

    नायलॉन के डार्क शेड्स,कॉटन और लाइक्रा को आदर्श माना जाता है। इनकी खासियत होती है कि ये जल्दी सूख जाजे हैं और इन्हें साफ करना भी आसान होता है। इस दौरान हल्के रंगों से बचने की जरूरत होती है क्योंकि कपड़े गीले होकर पारदर्शी भी हो जाते हैं। ऐसे में शॉट्स,मिनी, घुटनों तक की स्कर्ट और ट्राउजर को ट्राई किया जा सकता है। ये कैरी करने में सुविधाजनक होते हैं।

    फैशन एक्सपर्ट का कहना है कि वह शॉर्ट कुर्ती को एक बेहतर विकल्प मानती हैं। लेनिन के गहरे रंग के कपड़े लुक के संग कंफर्ट का भी अहसास करा जाते हैं। इस मौसम में दुपट्टा या स्कार्फ कैरी करना फैशन के साथ कंफर्ट जोन को बढ़ाने में सहायक होता है। ऐसे दिनों में लाइट साड़ियां भी आरामदयक होती हैं। इसके लिए आप सूती कपड़ों के संग जा सकती हैं। फैशन एक्सपर्ट मानते हैं कि साड़ियों को लेकर भी देश में कई प्रयोग हो रहे हैं और अब इन्हें मौसम के अनुसार और उपयोगी व आरामदायक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही ये साड़ियां लुक को निखारने का काम करती हैं। इनकी एक बड़ी रेंज हैं, क्योंकि आज भी देश में बहुत सारी महिलाएं इसे कैरी करती हैं। इसे अपने यहां एक पारंपरिक वस्त्र भी माना जाता है।

    कपड़ों के साथ हेयरस्टाइल और फुटवियर पर ध्यान दें:

    इसमें कोई दो राय नहीं है कि आप फैशन के दौर में तभी खिल सकते हैं, निखर कर आपका लुक सामने आ सकता है, जब आप कपड़ों के संग अक्सेसरीज को भी उतना ही महत्व दें। मौसम कोई भी क्यों न हो आपको कपड़ों के संग अपने हेयरस्टाइल और फुटवियर जैसी दूसरी चीजों पर ध्यान देना ही होता है। एक शॉपकीपर कुणाल करारा कहते हैं कि ज्यादातर लोग मौसम में गमबूट,फ्लिप-फ्लॉप, फ्लोटर्स, चप्पल और सैंडल को अधिक पसंद करते हैं क्योंकि वे हल्के वजन वाले होते हैं और पानी को आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं। वह कहते हैं कि कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स को कंफर्ट के संग फैशन वाली चीजें ज्यादा भाती हैं। उन्हें फैशन की ज्यादा समझ होती है और वे ड्रेस से लेकर किसी भी चीज के सिलेक्शन पर ज्यादा से ज्यादा विकल्पों की डिमांड करते हैं और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना वास्तव में बड़ी चुनौती होती है।

    Keep Reading

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading