Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    सीड ने सभी नागरिकों से ‘जिम्मेवारी के साथ दीवाली’ मनाने की अपील की

    By November 5, 2018 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557

    जाड़े के मौसम में वायु प्रदूषण कम करने के लिए इमरजेंसी प्लान की जरूरत

    लखनऊ, 5 नवंबर, 2018 : सेंटर फॉर एन्वॉयरोंमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) ने नागरिकों को वायु गुणवत्ता संबंधी एक अभियान‘‘जिम्मेवारी के साथ मनायें दीवाली’’ से जुड़ने की विनम्र अपील की है और शहर में वर्तमान एयर क्वालिटी की गंभीरता और मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए ‘पब्लिक हेल्थ एडवायजरी (जनस्वास्थ्य संबंधी सलाह)’ जारी की है। आगामी दिनों में मौसमी कारणों से और दीवाली के दौरान आतिशबाजी और पटाखों के इस्तेमाल से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होगी, जिससे स्थिति और गंभीर होती जायेगी। पिछले साल दीवाली के दौरान लखनऊ की एयर क्वालिटी में आंके गये प्रदूषित धूलकणों/पर्टिकुलेट मैटर (पीएम 2.5) का स्तर राष्ट्रीय औसत से 4 से 5 गुना ज्यादा था। पिछली दीवाली के समय 17 से 22 अक्तूबर, 2017 के बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स को ‘खराब’ से ‘बेहद खराब’ केटेगरी में दर्ज किया गया था।

    हाल में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये दूरगामी निर्णय पर टिप्पणी करते हुए सीड के चीफ एक्जीक्युटिव ऑफिसर रमापति कुमार ने कहा कि ‘‘वायु प्रदूषण उत्सर्जन स्तर में कमी लाने के लिए और एयर क्वालिटी को सुधारने के लिए किसी भी कदम का स्वागत किया जाना चाहिए। हम दीवाली के उमंग व उत्साह में पटाखे जलाते हैं, आतिशबाजी करते रहे हैं, लेकिन इसका नुकसान हमें जन स्वास्थ्य पर घातक दुष्प्रभाव के रूप में उठाना पड़ता है। ऐसे में हमें जिम्मेवारीपूर्ण व्यवहार करना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए। सरकारी एजेंसियों व प्राधिकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सख्ती व कुशलता से अनुपालन हो।’’

    यह बात महत्वपूर्ण है कि सीड के इस अभियान को कई स्कूलों, डॉक्टर्स, अकादमिक जगत, माताओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा बुद्धिजीवियों का अपार समर्थन व सहयोग मिला है और उन्होंने अब दीवाली जिम्मेवारीपूर्ण ढंग से मनाने का वचन दिया है। 

    शहर की वर्तमान वायु गुणवत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सीड की सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर अंकिता ज्योति ने बताया कि ‘‘जाड़े का मौसम अभी शुरू हुआ है और लखनऊ में एयर क्वालिटी अलार्मिंग स्तर पर देखी जा रही है। पिछले दस दिनों (25 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच) में एयर क्वालिटी लेवल ‘बेहद खराब’ केटेगरी में दर्ज किया गया है। ऐसी बात नहीं है कि हम वायु प्रदूषण के प्रति अनजान हैं। हम जानते हैं कि जाड़े के मौसम में जब तापमान और हवी की गति कम होती है, तब प्रदूषित धूलकण/ पर्टिकुलेट मैटर बढ़ते हैं, लेकिन यह सब जानने के बावजूद हम तैयार नहीं हैं। वास्तव में हमें इसे एक गंभीर समस्या मान कर इससे निबटने के लिए दीर्घकालिक निवारक उपाय और तात्कालिक इमरजेंसी कदम उठाने की जरूरत है। यह आवश्यक है कि सरकार, जो दीर्घकालिक निवारक उपाय व रणनीतियां तैयार कर रही है, भी एक स्पष्ट इमरजेंसी एक्शन प्लान बनाये और इसे अविलंब लागू करे। इस प्लान के अनुसार शहर में गंभीर होते वायु प्रदूषण के आवधिक दिनों में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को सख्ती से अनुपालन करना सुनिश्चित करना चाहिए।’’

    वर्तमान स्थिति की गंभीरता और आगामी दीवाली में आसन्न विकट परिस्थिति को देखते हुए सीड ने इस त्योहार के पहले और बाद में एयर पॉल्युशन के ‘एक्सपोजर’ को कम करने के लिए पब्लिक हेल्थ एडवायजरी जारी की है, जो इस प्रकार है–

    • अपने शहर में एयर क्वालिटी में सुधार के लिए वायु प्रदूषण संबधी एक एप्प  ‘SAMEER’ (समीर) या ऑनलाइन स्रोत (ऑनलाइन AQI) पर नजर रखें। 
    • बूढ़े, बीमार, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और हृदय व फेफड़े संबंधी बीमीरियों से पीड़ित लोग इन दिनों घर से यथासंभव बाहर न निकलें और अपनी बाहरी गतिविधियां व दिनचर्या को सीमित रखें।
    • ज्यादा थका देनेवाली शारीरिक गतिविधियां व एक्सरसाइज जैसे टहलना, साइकिलिंग, दौड़ना, जॉगिंग पर रोक लगाएं या आउटडोर गेम खेलने से बचें, क्योंकि दीवाली के बाद के दिनों की सुबह में वायु प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा होता है।
    • किसी तरह की सांस की तकलीफ, छाती में जकड़न व बेचैनी आदि को नजरअंदाज नहीं करें।

    Keep Reading

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026
    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    June 29, 2026
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading