Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    ShagunBy ShagunJune 28, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 139

    36,103 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, 15 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

    लखनऊ, 28 जून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगारपरक कौशल प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के तहत 36,103 युवाओं को अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण (STT) देने का लक्ष्य रखा गया है।

    इस योजना के तहत प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पारंपरिक शिक्षा के साथ आईटी-आईटीईएस, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रीकल्चर, अपैरल, ब्यूटी एंड वेलनेस, ग्रीन जॉब्स जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    मुख्य विशेषताएं

    • प्रशिक्षण शुरू: 15 जुलाई 2026 से कक्षाएं शुरू होंगी।
    • बैच साइज: प्रत्येक बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी (गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए)।
    • अवधि: पाठ्यक्रम की अधिकतम अवधि 300 घंटे।
      जिलों में विस्तार: आगरा, वाराणसी, बरेली, आजमगढ़, ललितपुर, रामपुर, शाहजहांपुर, जालौन, सोनभद्र समेत कई जिलों के राजकीय स्कूलों में प्रशिक्षण होगा।

    व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी युवा हुनर से वंचित न रहे। प्रोजेक्ट प्रवीण के जरिए विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यावसायिक क्षेत्र में मजबूत बनाया जाएगा, ताकि वे स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकें।

    उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को सख्त समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए हैं। बैच शुरू होने के 7 दिनों के अंदर पाठ्य सामग्री वितरित करनी होगी और किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह योजना युवाओं के भविष्य को संवारने और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होने वाली है।

    Shagun

    Keep Reading

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading