चम्पत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव 3 दिन के अन्दर अयोध्या छोड़कर चले जाएं या इन्हें जेल भेजा जाए : बार एसोसिएशन
लखनऊ : अयोध्या जी दान चोरी मामले में स्थानीय वकीलों ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। बार एसोसिएशन ने चम्पत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को तीन दिन के अंदर अयोध्या छोड़ने या जेल जाने का ultimatum दे दिया है।“कोई वकील केस नहीं लड़ेगा”
बार एसोसिएशन की बैठक में फैसला लिया गया कि इन तीनों का केस लड़ने वाला कोई भी वकील अयोध्या में प्रैक्टिस नहीं कर सकेगा। उल्लंघन करने पर 5 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया जाएगा। वकीलों का कहना है कि आस्था के साथ छेड़छाड़ और दान चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर जाम की चेतावनी
वकीलों ने साफ चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में इन तीनों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा अयोध्या जाम कर दिया जाएगा। बैठक में मौजूद वकीलों ने इसे “आस्था के अतिक्रमण” का मामला बताते हुए तत्काल एकजुटता दिखाई।
लोगों ने सराहा वकीलों का फैसला
स्थानीय स्तर पर इस कदम को व्यापक समर्थन मिल रहा है। कई लोगों ने कहा कि वकीलों ने पहली बार ऐसा साहसिक और सही निर्णय लिया है जो सीधे आस्था और अयोध्या की गरिमा से जुड़ा है।
अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अयोध्या में माहौल काफी तनावपूर्ण बताया जा रहा है।







