Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    डिजिटल झांकी में कान्हा करेंगे अघासुर का वध, 6 सितम्बर को होगा चीर हरण का प्रसंग

    By September 5, 2018 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 653
    • सांस्कृतिक संध्या लाइव परफॉमेंस में जवाबी कीर्तन आयोजन
    • आकर्षण का केन्द्र थ्रीडी सेल्फी प्वाइंटों में 20 फीट ऊंचा शिवलिंग व आग उगलता डायनसोर 
    लखनऊ, 05 सितम्बर 2018: मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों की श्रृखंला में बुधवार को अघासुर वध की झांकी एवं सांस्कृतिक संध्या लाइव परफॉमेंस में जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। झांकी संयोजक अनुपम मित्तल ने बताया कि 6 दिन बदलने वाली झांकी के अलावा यहां शाम को भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गंगा बहायी जायेगी।
    सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात 12 बजे तक चलेगा और साथ में विभिन्न तरह के थ्रीडी सेल्फी प्वाइंट होड़ रहेगी। 6 सितम्बर को चीर हरण का प्रसंग व जादूगर ए.के. चौबे द्वारा जादू का प्रदर्शन व बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। नाका चौराहा व झांकी आयोजन स्थल को मार्डन एलईडी लाइट पैटर्न से सुसज्जित किया गया। अघासुर वध की झांकी में अघासुर एक दैत्य था वेश बदलने में दक्ष ही नहीं मायावी भी था।
    कंस ने कृष्ण को मारने के लिए अघासुर को भेजा। एक दिन चारागाह में गायों व ग्वाल-बालों में कोई भी नहीं दिखा तो कान्हा घबरा गये तब वे पुकार-पुकार उन सभी को खोजने लगे। उन्होंने आगे जाकर देखा कि एक भयानक अजगर जोर-जोरे से सांसे ले रहा था। वह अजगर नहीं अपितु अजगर रूप में कंस द्वारा भेजा गया दैत्य अघासुर था। उसी ने अपनी सांसों द्वारा ग्वाल-बालों को अपने पेट के अंदर खींच लिया था। उसने सोचा था कि कृष्ण को भी अपनी सांसों द्वारा अपने पेट के अंदर खीच लेगा। उसे क्या पता था कि जो कृष्ण सारे ब्रह्माण्ड को अपनी ओर खींच लेते हैं, उन्हें कौन खींच सकता है?
    अजगर के रूप में पड़े हुए अघासुर को कृष्ण देखते ही पहचान गए कि इसी ने गायों व ग्वाल-बालों को अपने पेट में खींच है। कृष्ण अपने आप ही अजगर के मुख में गये। उन्होंने दोनों हाथों से अजगर का पेट फाड़ कर उसका वध कर दिया, सभी गायों व ग्वाल-बाल सकुशल बाहर निकल आए। वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक संध्या लाइव परफॉमेंस के अंतर्गत जवाबी कीर्तन में स्वर सरगम संकीर्तन मंडल लखनऊ के उमाशंकर दीक्षित चंचल और ओम शिवशक्ति संकीर्तन मंडल के श्याम शरारती के बीच जवाबी कीर्तन की जंग छिड़ी जिसमें भक्तिमय गीतों, भजनां से एक-दूसरे पर जवाबी वार किया गया, सभी श्रोतागण जवाबी वार-प्रतिवार से आनंदित हुए, जिससे न्यू गणेशगंज का माहौल भक्तिमय हो गया और सभी को थिरकने पर मजबूर होना पड़ा।
    अन्य झांकियों में मयूर झूला झूलते राधा कृष्ण, अमरनाथ में तांडव करते शिव, हनुमानजी ने सीना चीरकर राम सीता की छवि दिखाने, तुलसीदासजी द्वारा रामायण पाठ करते, बंदर संग मादारी, सपेरा, भालू का नाच दिखाया गया। आयोजन स्थल पर थ्रीडी सेल्फी प्वाइंटों में 20 फीट ऊंचा शिवलिंग, आग उगलते डायनासोर, शेर के भी थ्रीडी सेल्फी प्वाइंट पहली बार बनाये गये। इसके साथ ही विशाल झरना और पहाड़ों में माता का भव्य दरबार, राम भक्त हनुमान और महादेव भी दिखेगें।

    #श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    Keep Reading

    A Message of Brotherhood Resounds in Lucknow on Eid-ul-Fitr; Thousands Offer Prayers at Aishbagh Eidgah.

    ईद-उल-फितर पर लखनऊ में गूंजा भाईचारे का पैगाम, ऐशबाग ईदगाह में हजारों ने अदा की नमाज़

    Gulal of love: May every complaint be put to rest in this festival of colours.

    मोहब्बत का गुलाल : रंगों के इस त्यौहार में हर शिकवा तमाम हो जाए

    Where did that Holi go?

    वो होली कहाँ खो गई?

    होली: केवल त्योहार नहीं, जीवन का सबसे बड़ा परिवर्तन-संकेत

    auto_awesome Translate from: English 4,510 Holi colors in Uttar Pradesh will now be created through the hard work of 'Lakhpati Didi'! UPSRLM's explosive campaign, targeting sales of 5 crore rupees.

    उत्तर प्रदेश में होली का रंग अब ‘लखपति दीदी’ की मेहनत से बनेगा! UPSRLM का धमाकेदार अभियान, 5 करोड़ की बिक्री का टारगेट

    On Basant Panchami, millions of devotees took a dip in the ghats of the Ganges and Yamuna rivers.

    बसंत पंचमी पर गंगा यमुना नदी के घाटों में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading