लखनऊ, 25 अगस्त 2018: इस रक्षाबंधन एक बार फिर रोडवेज बस में महिलाओं को मुफ्त यात्रा मिलेगी, यह यात्रा आज शनिवार की मध्य रात्रि से शुरू हो जाएगी। बता दें कि परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव सिंह ने रोडवेज अफसरों को निर्देश दिये है कि महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व पर बेहतर परिवहन सुविधाएं मुहैया करायें।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन पर सभी श्रेणी की बसों में महिलाएं नि:शुल्क यात्रा करेंगी।
उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। ऐसे में प्रदेश की महिलाएं 25 अगस्त (शनिवार) की मध्य रात्रि से लेकर 26 अगस्त की मध्य रात्रि तक परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।







