Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    राजधानी के नौजवानों ने बनाई सार्थक संदेश देने वाली फिल्म ‘डैडीज डाटर’

    By February 20, 2018Updated:February 20, 2018 फिल्म No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 618

    स्क्रीन से घर-घर पहुंचेगी ‘डैडीज डाटर’

    सुरेश वाडकर के गाए गीतों से सजी फिल्म का 22 को पीवीआर में विशेष प्रीमियर

    लखनऊ, 20 फरवरी। रुचिकर ढंग से नवयुवा पीढ़ी को सकारात्मक सोच की प्रेरणा देती फिल्म ‘डैडीज डाटर’ 23 फरवरी को यहां पीवीआर सिनेमाज सहारागंज और फीनिक्स माॅल में रिलीज हो रही है। इससे पहले वीनस म्यूज़िक कम्पनी 12 फरवरी को हुए म्यूजिक लांच समारोह के बाद बदल रहे जमाने के हिसाब से बाप-बेटी के पवित्र रिश्तों की नई बुनियाद रखती अभिमन्यु चौहान की इस फिल्म का स्पेशल प्रीमियर शो गुरुवार 22 फरवरी की शाम रखा गया है।
     सुरेश वाडकर जैसे गायकों के गाए गीतों से सजी फिल्म में कुल पांच गाने हैं। उत्तरप्रदेश और ख़ासकर लखनऊ में 90 फीसदी शूट हुई फायर थाॅट क्रिएशन्स के बैनर पर दीपा वर्मा -सोनिका सिंह निर्मित ये फिल्म शाने अवध अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल रही है। साथ ही फिल्म ने तीन अवार्ड भी अपने खाते में किए। फिल्म में बाॅलीवुड में पहचान रखने वाले सितारों में मिथिलेश चतुर्वेदी, राज सिंह, ‘निल बटा सन्नाटा’ फेम अभिनेत्री फरहीन मुख्य भूमिका में हैं।

    90 फीसदी शूट हुई लखनऊ में:

    उत्तरप्रदेश और ख़ासकर लखनऊ में 90 फीसदी शूट हुई फायर थाॅट क्रिएशन्स के बैनर पर दीपा वर्मा -सोनिका सिंह निर्मित फिल्म के बारे में निर्देशक अभिमन्यु चौहान ने बताया कि फिल्म में विद्यानाथ भारती की सिनमेटोग्राफी की बहुत तारीफ हुई है तो सुरेश वाडकर के गाए-नन्हीं परी मेरी…. गीत के साथ ही वीनस से रिलीज हुआ म्यूज़िक भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। दो अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में शामिल रही इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म सहित तीन अवार्ड भी जीते हैं।
    फिल्म में बाॅलीवुड में पहचान रखने वाले सितारों में मिथिलेश चतुर्वेदी, राज सिंह, ‘निल बटा सन्नाटा’ फेम अभिनेत्री फरहीन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म सेंसर हो चुकी है और इसी 23 फरवरी को पीवीआर सिनेमाज़ में रिलीज करने और उससे पहले 22 फरवरी को यहां ग्रैण्ड प्रीमियर करने का इरादा है। सुरेश वाडकर के गाए थीम सांग के अलावा भूमिका यादव व हार्दिक कृष्णवंशी की आवाज में डिस्को सांग- दम मारो दम……. है तो रोमांटिक सांग- ये क्या होने लगा है… भूमिका की आवाज़ में है। प्रतीक्षा कामथ और हार्दिक ने हिपहाप सांग- छिछोरे…… गाया है। इकलौता सैड सांग सुजाता अग्रवाल ने गाया है। संगीत शास्त्रीय संगीत के आगरा घराने से तआल्लुक रखने वाले युवा संगीतकार हार्दिक यादव का है।
    https://www.youtube.com/watch?v=8UE-EJli068
    फिल्म न केवल आज के इंटरनेट युग के नौजवानों की मस्ती, मूड और मानसिकता को मनोरंजन के साथ पेश करती है बल्कि, समाज को संदेश भी देती है। लखनऊ रंगमंच और फिर ‘गदर-एक प्रेमकथा’ की प्रोडक्शन टीम से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले ‘डैडीज़ डाॅटर’ के निर्देशक अभिमन्यु चौहान स्वतंत्र रूप से ‘तीन बहूरानियां, सिम्पली सपने, मेरी भाभी, इक मुट्ठी आसमान, हमारी सिस्टर दीदी, अधूरी कहानी हमारी’ आदि चर्चित बड़े धारावाहिकों का निर्देशन कर चुके हैं। कहते हैं-ये नये अंदाज़ में लगभग हर घर की कहानी है। फिल्म में बाप-बेटी के रिश्तों की अनूठी मिसाल पेश करने में वे कितने सफल हुए हैं ये तो फिल्म रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों को मिला प्यार ही बता पाएगा पर लीजेन्ड सिंगर सुरेश वाडकर का गाया गाना जिसने भी सुना, पसंद कर रहा है।
     फिल्म में अन्य प्रमुख भूमिकाओं में राजीव वर्मा, गरिमा रस्तोगी, अमित सिन्हा, रवि शर्मा, विक्रम सिंह, शुभम सक्सेना, नमन, रोशनी खान व आर्यवीर सिंह हैं। खूबसूरत सिनमैटोग्राफी एफटीआई पुणे के स्नातक कैमरामैन विद्यानाथ भारती की है। फिल्म के अन्य पक्षों को राजवीर रतन, देवेन्द्र गुरुंग देबू, अनुज आदि सम्भाल रहे हैं। फिल्म में नायिका पूजा का रोल निभा रही फरहीन फिल्म के चरित्र को चैलेंजेबल मानती हैं। पहले थियेटर का अच्छा अनुभव रखने वाली फरहीन कहती हैं कि फिल्म यूथ के लिए ही बनी है तो यंग जेनरेशन को श्योर पसंद आएगी। राजीव वर्मा का कहना है फिल्म वज़नदार है और नई जेनरेशन पर पकड़ बनाकर सीन दर सीन आगे बढ़ती है। फिल्म में तहजीब की नगरी के पुराने इलाकों के साथ ही अम्बेडकर उद्यान सहित नया खूबसूरत लखनऊ भी नज़र आएगा।

    #Dadies Daughter

    Keep Reading

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading