2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन भोजपुरी टीवी पर फिल्म ‘रूद्रा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हो रहा है। इस फिल्म का प्रीमियर शनिवार 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से होगा।
इसकी जानकारी फिलमची भोजपुरी के तरुण तलरेजा ने दी। उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्म रूद्रा यश कुमार की बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अब बारी टेलीवीजन की है, जहां पूरे परिवार के साथ दर्शक इस फिल्म को देख सकेंगे। फिल्म में एक्शन और इमोशन के साथ एक सार्थक संदेश भी छुपा है।
उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2021 गांधी जयंती के अवसर पर खुशहाल परिवार में खुशी के बीच यश कुमार, रिचा दीक्षित अउर निशा दुबे के सुपरहिट फिल्म देखीं “रुद्रा” दोपहर 12 बजे फिलमची भोजपुरी TV पर देख सकेंगे।