फ़िल्मी सितारों ने दिया वर -वधु शिक्षा को आशीर्वाद व मंगल कामनाएं
पटना, 08 जुलाई, 2021: भोजपुरी फ़िल्म निर्माता प्रदीप शर्मा के बेटे और बन्नो तेरा स्वेगर फेम स्वाति शर्मा के भाई राहुल कल रात शिक्षा के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। इस दौरान वर – वधु को आशीर्वाद देने भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता कुणाल सिंह के साथ खेसारीलाल यादव,अक्षरा सिंह, निर्देशक पराग पाटिल, अभिनेता पद्म सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, दीपक रूइया और पीआरओ रंजन सिन्हा समेत कई अन्य फिल्मी सितारे भी शामिल हुए और वर – वधु को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं की।

यह शादी समारोह बेहद खास रहा, जहां कई फिल्मी सितारों का जलवा देखने को मिला, लेकिन उससे भी खास बात ये रही है कि इस मौके पर भोजपुरी सिनेमा में कभी सबसे पसंद की जाने वाली जोड़ी खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह एक साथ नजर आये। लंबे समय बाद यह पहली बार है, जब खेसारीलाल यादव से न सिर्फ अक्षरा सिंह की मुलाकात हुई, बल्कि एक अर्से बाद दोनों एक दूसरे से गले भी मिले। इतना ही इस मौके पर निर्माता प्रदीप शर्मा ने दोनों का हाथ भी एक दूसरे के साथ में दिया और तीनों ने हाथ भी उपर उठाये। प्रदीप शर्मा के बेटे की शादी के मौके पर हुआ यह मिलाप दोनों के फैंस के लिए बहुत सारी यादें ताजा कर दी।







