भोजपुरी एक्टर सिंह फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ वे कुछ अलग ही किरदार में नज़र आने वाले हैं। इसकी एक झलक फ़िल्म के पोस्टर में देखी जा सकती है, जिसमें वे कृष्ण वाले पोज में दिख रहे हैं। वैसे इस फ़िल्म का प्रोमो और ट्रेलर भी जल्द ही एंटरटेन रंगीला के यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा। इस फ़िल्म को भोजपुरी पर्दे पर एक से बढ़ कर एक सफल फिल्में देने वाले निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है। इस फ़िल्म में पवन के अपोजिट साउथ की कई सफल फिल्में काम कर चुकी अभिनेत्री हर्षिका पुनिचा हैं, यह एक संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म होगी। वहीं, फ़िल्म को लेकर पवन सिंह का कहना है कि दर्शकों ने उन्हें लगातार एक्शन करते देखा है, लेकिन यह फिल्म थोड़ा अलग है। इसमें उन्हें एक अलग पवन सिंह मिलने वाला है।
पवन सिंह ने कहा कि फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो अपनी माटी से दूर लंदन में अपने संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखे हुए है। यह फ़िल्म दर्शकों के दिल को छू लेगी। फ़िल्म के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा व शिवांशु पांडेय हैं, जबकि को – प्रोड्यूसर प्रशांत जम्मुवाला हैं। प्रेमांशु सिंह डायरेक्टर हैं।







