मुंबई, 30 जनवरी। दंगल और पीके के बाद आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन में कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। सोशल मीडिया पर बताया कि दो सप्ताह में आमिर की फिल्म ने 418 करोड़ की कमाई कर ली है। जल्द फिल्म 500 करोड़ का रिकॉर्ड कायम कर देगी। यही नहीं, चीन के बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने की इस सप्ताह की लिस्ट में इस हॉलीवुड फिल्म ‘मेज रनर द डेथ क्योर’ को भी पछाड़ दिया है, और टॉप पर जगह बना ली है।
इस फिल्म में जायरा वसीम लीड रोल में हैं। फिल्म ने आमिर की ही फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। फिल्म ने पहले दिन दंगल से ज्यादा कमाई की और सिर्फ 2 दिन में 100 करोड़ रुपए कमा लिए थे। बता दें कि आमिर यह आमिर की तीसरी फिल्म है,जो चीनियों में पसंद की जा रही है।






