Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    तांडव: मोदी-योगी राज में धर्म का अपमान नहीं सहेंगे सनातनी

    ShagunBy ShagunJanuary 20, 2021 TV / Smart Phone No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 639
    • नवेद शिकोह

    ये तांडव नया नहीं है, काफी पुराना है। सत्तर के दशक में इमरजेंसी के दौर से ही फिल्मों के खिलाफ तांडव का सिलसिला तेज होता रहा है। दशकों से चली आ रही विरोध की ये सीरीज अब रुपहले पर्दे से वेब सीरीज तक पंहुच गई। एतराज और गुस्से से भयभीत बॉलीवुड को लगातार साल-दो साल में एक बड़े हंगामे का सामना करना पड़ता है। विरोध की सीरीज चल रही है। कभी इस फिल्म के खिलाफ तो कभी उस फिल्म के खिलाफ। फिल्म के किसी दृश्य के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और एफआईआर के चाबुक चलाने की दशकों पुरानी सीरीज अब वेब सिरीज तांडव पर पड़ी। कुछ दृष्यों में धार्मिक भावनाओं को टेस पंहुचाने के आरोपों से घिरी वेब सीरीज ताडंव के निर्देशक ने माफी मांग ली। लेकिन मुकदमें दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई और विरोध का हल्ला जारी है।

    फिक्शन पर आपत्ति के इस तरह के अधिकांश मामले धर्म-जाति या धार्मिक किरदारों से जुड़े होते हैं। इसके अलावा राजनीतिक कटाक्ष या सत्ता पर सवाल उठाने वाली फिल्में भी विरोध का शिकार बन चुकी हैं। इमरजेंसी के दौर में भी कुछ फिल्में इंदिरा गांधी सरकार के तानाशाह रवैये की भेंट चढ़ी। कांग्रेस सरकारों में कुछ फिल्मों पर प्रतिबंध लगे।

    आंधी, किस्सा कुर्सी का, मोहल्ला अस्सी, ब्लेक फ्राइडे, बैंडिट क्वीन, ओह माई गॉड, खलनायक, फायर, गदर, पी के, बाजीराव मस्तानी, पद्मावती, जैसी दर्जनों फिल्में विभिन्न कारणों से विवादों मे घिर चुकी हैं। और कई फिल्में तो रिलीज ही नहीं हो पायीं हैं।

    पहले सनातन धर्म, हिंदुओं के देवी-देवताओं और हिंदू परंपराओं का फिल्मों में अक्सर मजाक उड़ाया जाता था। और हिंदू खामोश ही नहीं रहते थे बल्कि हिंदू बहुसंख्यक समाज ही ऐसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाते थे। यही वजह है कि सनातनी हिन्दू समाज उदारवादी शांतिपूर्ण व्यवहार और आचरण के कारण दुनिया में विशिष्ट पहचान बनाए रहा। हिन्दू समाज की खूब प्रशंसा होती रही और सनातन धर्म को मानव जगत ने हमेशा सराहा। सनातनियों को सहनशील, उदारवादी, तरक्कीपसंद, सॉफ्ट, शांतिपूर्ण और अहिंसक माना गया।

    इतिहास गवाह है कि जब भी कभी किसी दौर में किसी फिल्म में मुस्लिम अक़ीदत या इस्लाम से जुड़े किसी किरदार से जरा भी खिलवाड़ किया गया तो मुस्लिम समाज ने विरोध की तलवारें खीच लीं। नतीजतन इस्लाम और मुस्लिम आस्था से जुड़े किरदारों से फिल्मों ने परहेज कर लिया। हिन्दुओं के देवी-देवताओं और रीति-रिवाज का मजाक उड़ा कर हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने का लम्बा दौर चलता रहा। लेकिन अब कुछ वर्षों से हिंदू समाज भी मुस्लिम समुदाय की तरह अपने धर्म का मजाक बनाने वाली फिल्मों के खिलाफ एतराज की तलवारें खीचने लगा है। तांडव का ताजा मामला सबके सामने है।

    शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन से लेकर उग्र प्रदर्शन, तोड़फोड़ इत्यादि के साथ कानूनी कार्यवाही के जरिए तमाम फिल्मों पर नकेल कसने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इस तरह के तमाम मामले सामने आ चुके हैं।

    विरोध के इस तरह के संवैधानिक या असंवैधानिक तांडव के दौरान अभिव्यक्ति की आजादी पर बहस छिड़ जाना लाजमी है। कहा जा रहा है कि आजादी की भी सरहदें होती हैं। प्राकृति ने भी जमीन और आसमान को आजादी की सरहद बनाया है। अभिव्यक्ति की आजादी यदि धार्मिक भावनाओं को आहत करे, सामाजिक द्वेष भावना पैदा करे, अश्लीलता फैलाए.. तो ऐसी आजादी स्वीकार नहीं। किसी को गाली देने को क्या अभिव्यक्ति की आजादी कहना जायज़ है ?

    किसी की धार्मिक भावनाओ को ठेस पंहुचाने को आप कैसे अभिव्यक्ति की आजादी कह सकते हैं !
    तांडव का विरोध करने वाले युवा अतुल कहते हैं कि यदि हिंदू धर्म की भावनाओं को चोट पंहुचाना आजादी है तो इसके खिलाफ हमे भी कुछ करने की आजादी दी जाए !

    इस बहस के बीच अब एक चर्चा ये भी है कि हिंदू धर्म से जुड़े रीति रिवाजों पर सवाल उठाने वाली फिल्मों पर पहले हिदू समाज खामोश रहता था, अब ऐसी फिल्मों के खिलाफ हिंदू खूब विरोध व्यक्त करते हैं। कभी कोई संगठन उग्र भी हो जाता हैं। सनातनी, उदारवादी और शांतिप्रिय हिंदू समाज को क्या गंदी राजनीति हिंसक, असहनशील, उग्र, हिंसक और कट्टर बनाए दे रही है !

    पहले तो मुस्लिम समाज पर इस तरह की धार्मिक कट्टरता और उग्रता का इल्जाम लगता था।
    पर अब क्या हिंदू भाई भी अपने मुस्लिम भाइजानों जैसे असहनशील होते जा रहे हैं !

    या फिर हिंदू अब जागरुक हो गया है। सनातनी एकजुट होकर ताकतवर हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों ने देश के सर्वसमाज के साथ हिंदुत्व और हिन्दू भाइयों की रक्षा सुरक्षा को पुख्ता किया है।

    धर्म का अपमान करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हिंदू समाज को अब एक आत्मबल मिल गया है ! तांडव की चर्चा ने कुछ इस तरह के जिक्र भी छेड़े हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026

    DB Investing ने dbinvesting.ai के साथ AI-आधारित बदलाव की शुरुआत की

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading