अभिनेत्री विद्या बालन की अगली फिल्म ‘शेरनी’ का टीजर सोमवार को रिलीज किया गया। विद्या के फैस करीब एक साल से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं इसलिए निर्माताओं ने फैस की उम्मीदों से और भी जल्दी इसकी एक झलक साझा करने का फैसला किया। बता दें की सालों से अलग अलग सफल उपक्रमों में सहयोग करने के बाद टी.सीरीज अबंडनशीया एंटरटेनमेंट एक और अपरंपरागत कहानी के लिए बोर्ड पर आए हैं।
न्यूटन फेम अमित मसूरकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इस फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। शेरनी एक काल्पनिक कहानी है जिसके जरिए विद्या हमें एक वन अधिकारी की यात्रा दिखाती हैं जो मानव पशु संघर्ष की दुनिया में संतुलन के लिए प्रयास करती हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 2 जून को रिलीज होगा, लेकिन फिल्म के टीजर ने ही फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है।
बता दें भूषण कुमार कृष्ण कुमार विक्रम मल्होत्रा और अमित मसूरकर द्वारा निर्मित इस फिल्म में शरत सक्सेनाए मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण बृजेंद्र कला और नीरज काबी दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगे। शेरनी जून 2021 में अमेजन प्राइम वीडियो पर ही रिलीज होगी। पिछले साल विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही थी।







