Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    पहली नज़र को सलाम 2 की शूटिंग शुरू, राज रंजीत-युक्ति कपूर की जोड़ी ने बिखेरा जादू

    ShagunBy ShagunMarch 24, 2026 फिल्म No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Filming Begins for 'Pehli Nazar Ko Salaam 2': The Duo of Raj Ranjeet and Yukti Kapoor Weaves Its Magic
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 423

    रश्मि देसाई का गुजराती नाटक अमेरिका में करेगा इंटरनेशनल डेब्यू

    मुंबई : मुंबई की फिल्म और थिएटर इंडस्ट्री इन दिनों दो बड़ी खबरों से गूंज रही है। एक ओर राज रंजीत और युक्ति कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म “पहली नज़र को सलाम 2” की शूटिंग धूमधाम से शुरू हो गई है, तो दूसरी ओर रश्मि देसाई का चर्चित गुजराती नाटक अब अमेरिका के मंच पर दस्तक देने जा रहा है। दोनों प्रोजेक्ट्स भारतीय मनोरंजन जगत की सशक्त कहानियों और कलाकारों की बढ़ती वैश्विक पहचान को रेखांकित कर रहे हैं।

    “पहली नज़र को सलाम 2” ने पहले ही दिन पकड़ी रफ्तार

    राज रंजीत और युक्ति कपूर की केमिस्ट्री ने सेट पर मचा दिया कमाल

    फिल्म की शूटिंग का आगाज एक खूबसूरत रोमांटिक गीत से हुआ, जिसमें दोनों कलाकारों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने पूरे यूनिट को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्देशक संतोष मिश्रा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सिर्फ प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित गहरी भावनात्मक यात्रा भी है।Filming Begins for 'Pehli Nazar Ko Salaam 2': The Duo of Raj Ranjeet and Yukti Kapoor Weaves Its Magic

    2017 में रिलीज हुई रीजनल हिट “पहली नज़र को सलाम” के सीक्वल के रूप में तैयार हो रही यह फिल्म अब हिंदी में बड़े स्तर पर बनाई जा रही है और पैन इंडिया रिलीज के तौर पर कई भाषाओं में दर्शकों के सामने आएगी।

    युक्ति कपूर, जिन्हें “मैडम सर”, “सिया के राम” और “अग्निफेरा” जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों से पहचान मिली है, इस फिल्म में एक मजबूत और प्रेरणादायक महिला किरदार निभा रही हैं। वहीं राज रंजीत अपने रॉ और रियलिस्टिक अंदाज के साथ दर्शकों को एक बार फिर प्रभावित करने को तैयार हैं।

    संगीतकार कुणाल मिश्रा के संगीत और दिल छू लेने वाले गीतों से सजी यह फिल्म न सिर्फ रोमांस का जादू बिखेरेगी, बल्कि भावनाओं और संघर्ष की नई यात्रा भी दिखाएगी।

    रश्मि देसाई का नाटक बना इंटरनेशनल सेंसेशन

    अमेरिका के बोस्टन, न्यू जर्सी और अटलांटा में मचाएगा धमाल

    भारतीय थिएटर में धमाल मचाने के बाद रश्मि देसाई का हिट गुजराती नाटक अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने जा रहा है। 100 से ज्यादा सफल शो पूरे कर चुका यह प्रोडक्शन अब अमेरिका के प्रमुख शहरों—बोस्टन, न्यू जर्सी और अटलांटा में मंचित किया जाएगा।

    नाटक के निर्माता आसिफ पटेल ने बताया कि शुरू में केवल 20 शो की योजना थी, लेकिन दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के कारण शो की संख्या लगातार बढ़ाई गई। नाटक की भावनात्मक कहानी, सशक्त पटकथा और कलाकारों के शानदार अभिनय ने इसे खास बना दिया है।Filming Begins for 'Pehli Nazar Ko Salaam 2': The Duo of Raj Ranjeet and Yukti Kapoor Weaves Its Magic

    रश्मि देसाई ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा, “गुजराती थिएटर को भारत से बाहर ले जाना मेरे लिए बेहद खास है। हमें जो प्यार मिला है, वह अभूतपूर्व है। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद न तो मेरा उत्साह कम हुआ है और न ही दर्शकों का। 2026 मेरे लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है और मैं आगे के सफर को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

    यह नाटक अब सिर्फ एक थिएटर प्रोडक्शन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और कहानी कहने की परंपरा का वैश्विक प्रतिनिधि बन चुका है।

    दोनों प्रोजेक्ट्स साबित कर रहे हैं कि अच्छी कहानियां और सशक्त कलाकार अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरी दुनिया के मंच पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। फैंस दोनों ही प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    With ‘Mission 500’, Anup Jalota is scripting a new history of devotional music.

    ‘मिशन 500’ के साथ अनूप जलोटा रच रहे भक्ति संगीत का नया इतिहास

    Ulka Gupta brings a blockbuster 'Rajni Ki Baraat', leading the procession herself on a scooter!

    उल्का गुप्ता लाई धमाकेदार ‘रजनी की बारात’, बारात की अगुवाई खुद स्कूटर पर!

    विश्व एकॉर्डियन दिवस, संगीत का सुहाना सफर : हर दिल जो प्यार करेगा

    विश्व एकॉर्डियन दिवस, संगीत का सुहाना सफर : हर दिल जो प्यार करेगा

    “Move Beyond the Top 10” — Farah Khan’s New Travel Mantra

    “टॉप-10 से आगे बढ़ो”-फराह खान का नया ट्रैवल मंत्र

    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading