मुंबई: भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘रामायणम्’ ने अपनी पहली झलक के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है। निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की इस भव्य फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आए हैं। उनका शांत, तेजस्वी और दिव्य अवतार फैंस को भावुक कर गया।
रणबीर का राम लुक

पहली झलक में रणबीर कपूर को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में दिखाया गया है कि धैर्य, साहस और करुणा से भरा चेहरा। लुक देखते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाएं दीं। कई ने इसे “परफेक्ट कास्टिंग” बताया।
फिल्म का उद्देश्य: ‘रामायणम्’ सिर्फ पौराणिक कथा नहीं है। यह त्याग, कर्तव्य, मानवीय संघर्ष और सही-गलत के फैसलों की गहरी कहानी को आधुनिक सिनेमाई भाषा में पेश कर रही है। फिल्म हाई-एंड विजुअल इफेक्ट्स और वैश्विक स्तर की प्रस्तुति के साथ भारतीय संस्कृति को दुनिया भर में नई ऊंचाई देने की तैयारी में है।
रणबीर का बयान
रणबीर कपूर ने इस भूमिका को “आत्मिक अनुभव” बताया। उन्होंने कहा कि भगवान राम अरबों लोगों की अंतरात्मा के रखवाले हैं — करुणा, साहस, धर्म और क्षमा के प्रतीक।
नितेश तिवारी का नजरिया
निर्देशक नितेश तिवारी ने इसे “भावनाओं और जिम्मेदारी की कहानी” करार दिया। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने वाली है — पार्ट 1 दीवाली 2026 और पार्ट 2 दीवाली 2027 पर।
फिल्म में सई पल्लवी सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं। संगीत एआर रहमान और हंस जिमर दे रहे हैं।हनुमान जयंती (2 अप्रैल) के मौके पर जारी यह पहली झलक दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है।
रामायणम् जल्द ही बड़े पर्दे पर भारतीय मूल्यों की नई व्याख्या लेकर आने वाली है।






