भोजपुरी सिनेमा के एक्टर यश कुमार की फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इसमें यश कुमार दो खूबसूरत अभिनेत्री अंजना सिंह और ऋचा दीक्षित के बीच नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म का लुक हॉरर है।
यश कुमार एक ऐसे फिल्मकार है, जिनकी कहानी थोड़ा अलग होती है। पोस्टर से इस फ़िल्म की कहानी रोचक मालूम पड़ती है। यह भी एक फिक्शन फ़िल्म है, जिसमें डर के साथ साफ सुथरी कहानी और कर्णप्रिय गाने दर्शको को अपनी ओर आकर्षित करने वाला होगा। ये दावा खुद यश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ दर्शकों को बेहतरीन रोमांच और शानदार मनोरंजन देने वाली है। इसमें मेरी भूमिका काफी अलग है, जिस वजह से मैंने अपने कैरेक्टर पर खूब काम किया। सभी कलाकारों ने फ़िल्म में शत प्रतिशत योगदान दिया है। इस फ़िल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर हुई है।