मुंबई, 08 अगस्त 2025: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की नई फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का पहला पोस्टर मुंबई में जारी किया गया। मैडज़ मूवीज और आलम ब्रदर्स प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म में निरहुआ एक भोले-भाले बलमा की भूमिका में हैं, जो नायिका ऋचा दीक्षित के साथ मिलकर धोखेबाज प्रेमी गिरोह का सामना करता है और पारिवारिक ड्रामे में उलझते हुए प्रेम की डोर में बंधता है।
निर्देशक और लेखक महमूद आलम ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ भावनात्मक जुड़ाव का अनुभव देगी। मधुकर आनंद का संगीत और प्यारे लाल यादव, विनय बिहारी व जाहिद अख्तर के गीत कहानी को और आकर्षक बनाते हैं।
फिल्म में संजय पांडेय, मनोज सिंह टाइगर, पुष्पा वर्मा जैसे कलाकार भी शामिल हैं। रिलीज तारीख की घोषणा शीघ्र होगी, और गाने व ट्रेलर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर जल्द उपलब्ध होंगे।







