अभय सिन्हा एंड इजमाईट्रिप डॉट कॉम प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ का फर्स्ट लुक आज न्यू ईयर 2021 के पहले दिन जारी कर दिया गया। इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही जारी किया जायेगा। फिल्म में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, मधु शर्मा और पद्म सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
फिल्म के जारी पोस्टर के एक भाग में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी के साथ और दूसरे भाग में मधु शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक बताता है कि यह रोमांटिक फिल्म होने वाली है, जबकि नाम से पता चलता है कि यह सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है।
फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और समीर अफताब हैं। फिल्म के लेखक और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं।
फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि इस फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग लंदन में की गई है। बीते साल कोरोना की वजह से फिल्म एक साल आगे चली गई, मगर अब फिल्म भव्य पैमाने पर रिलीज की जायेगी।






