भोजपुरी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें खेसारीलाल यादव, आम्रपाली दुबे को दुल्हन बना दौरी में लेकर जाते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में बैंड बाजा और बारात भी है। लेकिन दौरी में बैठी दुल्हन मुह बनाये बैठी नजर आ रही है। मानो वह खुश नही है।
वैसे एस आर के म्यूजिक फिल्म्स प्रस्तुत फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ में दोनों कलाकार रोमांस करते नज़र आने वाले हैं। इसमें दोनों की केमेस्ट्री मिक्स है, फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा कर रहे हैं। इसमें उनका साथ मिला है निर्माता रौशन सिंह व सह निर्मात्री शर्मिला आर सिंह का।