Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    संगीत नाटक अकादमी की लोक संगीत ऑनलाइन कार्यशाला प्रारम्भ

    ShagunBy ShagunJune 6, 2020 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 555

    अब होंगी ‘मेक-अप’ और ‘एक्सप्रेशन एण्ड स्पीच’ की कार्यशालाएं

    उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से संचालित होने वाली अवधी-भोजपुरी संस्कार गीतों की निःशुल्क लोक संगीत कार्यशाला प्रारम्भ हो गई। कथक कार्यशाला के बाद कोविड-19 के कारण ये अकादमी द्वारा ऑनलाइन संचालित हो रही दूसरी कार्यशाला है। गोरखपुर से इसका संचालन प्रसिद्व लोकगायक राकेश श्रीवास्तव कर रहे हैं। अकादमी इन कार्यशालाओें के बाद ऑनलाइन ही ‘मेक-अप’ और ‘एक्सप्रेशन एण्ड स्पीच’ की कार्यशालाएं संचालित करने की तैयारी में है।

    अकादमी के सचिव तरुण राज ने बताया कि ऑनलाइन लोक संगीत कार्यशाला में गोरखपुर, लखनऊ, महाराजगंज, बस्ती, गाजीपुर व सिद्धार्थनगर आदि शहरों के 60 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया हैं। इसके बाद अकादमी आठ जून से 27 जून तक मेक-अप आर्टिस्ट दिनेश अवस्थी के संचालन मे मेक-अप कार्यशाला का संचालन प्रतिदिन दोपहर 12 से एक बजे तक प्रारम्भ कर रही है। इसी क्रम में 15 जून से चार जुलाई तक ‘एक्सप्रेशन एण्ड स्पीच’ कार्यशाला रंगकर्मी अरुण शेखर के मार्गदर्शन में प्रतिदिन दोपहर बाद ढाई से साढ़े तीन बजे तक संयोजित की जा रही हैं। यह दोनों कार्यशालाएं भी ऑनलाइन होंगी।

    ‘मेकअप’ कार्यशाला में प्रतिभागिता के इच्छुक कलाकार कार्यशाला का विषय, अपना नाम, अभिभावक का नाम, अपना पूरा पता, जन्मतिथि, फोटो, अपना व्हाट्सएप नम्बर तथा ई-मेल आईडी के साथ सात जून तक और व ‘एक्सप्रेशन एण्ड स्पीच’ कार्यशाला के लिए 10 जून तक व्हाट्सएप नम्बर- 9415210106 पर भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं। अकादमी की ऑनलाइन कथक कार्यशाला में जहां प्रतिभागियों की संख्या बहुत अधिक है। इसमें कैलिफोर्निया व बहरीन से विदेशी प्रतिभागी भी शामिल हैं। यह छह बैचों और अकादमी कथक केन्द्र की दो प्रशिक्षिकाओं के माध्यम से संचालित हो रही है। ‘मेक-अप’ और ‘एक्सप्रेशन एण्ड स्पीच’ की यह दोनों ऑनलाइन कार्यशालाएं केवल उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों के लिए हैं। मेक-अप कार्यशाला का संचालन अकादमी कार्यालय लखनऊ से होगा जबकि ‘एक्सप्रेशन एण्ड स्पीच’ कार्यशाला रंगकर्मी अरुण शेखर अपने गृह जनपद से संचालित करेंगे।

    संस्कार गीतों की लोकसंगीत कार्यशाला के संचालक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यशाला में वह अवधी व भोजपुरी के सोहर, मुंडन, जनेऊ विवाह संस्कार आदि से सम्बंधित लुप्तप्राय पारम्परिक संस्कार गीतों का प्रशिक्षण प्रतिभागियों को दे रहे हैं। यह ऑनलाइन कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 8 से 9 बजे तक 25 जून तक चलेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026
    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    July 13, 2026
    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading