Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    पहली बार बिहार में होगा कोई बड़ा अवार्ड शो, 28 को बापू सभागार में सजेगी बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों की महफ़िल

    ShagunBy ShagunJanuary 27, 2024 Music No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,594

    पटना में कुमार सानू, अलका याग्निक, निरहुआ, खेसारी, रितेश पांडेय होंगे मुख्य आकर्षण

    पटना, 27 जनवरी 2024 : बिहार की धरती पर पहली बार “फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024” का आयोजन पटना के बापू सभागार में 28 जनवरी को किया जा रहा है. इसकी जानकारी आज पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इम्पा अध्यक्ष सह यशी फिल्म के अभय सिन्हा, श्याम स्टील के ऑनर ललित वेरिवाल, फिलमची भोजपुरी के राजीव मिश्रा, कपिल शर्मा शो फेम अली असगर, अभिनेत्री नीलम गिरी, श्रुति राव, रक्षा गुप्ता, सिंगर स्नेह गुप्ता, पंचायत वेब सीरिज फेम अभिषेक झा, शालिनी क्वीन और शिल्पी रघवानी ने दी. उन्होंने बताया कि मुम्बई, दुबई और लंदन जैसे बड़े जगहों पर होने वाला अवार्ड शो इस बार बिहार की धरती पर क्षेत्रीय फिल्म चैनल फिलमची भोजपुरी, श्याम स्टील और यशी फिल्म्स अभय सिन्हा के द्वारा किया जा रहा है. यह बड़े सौभाग्य की बात है.

    https://shagunnewsindia.com/will-organize-a-party-with-kumar-sanu-udit-narayan-and-alka-yagnik-on-28th-in-patna/

    पत्रकारों से बातचीत में इस अवॉर्ड शो के बारे में श्याम स्टील के निदेशक ललित वेरिवाल ने कहा कि भोजपुरी के साथ श्याम स्टील का संबंध पुराना रहा है. इस परम्परा को आगे बढाते हुए हमने इस बार इस बड़े म्यूजिकल अवार्ड को पटना में करने का फैसला लिया, ताकि भोजपुरी को अपनी धरती पर भी सम्मान मिले. इसमें अभय सिन्हा का सहयोग सराहनीय रहा है.

    वहीँ, इम्पा अध्यक्ष अभय सिन्हा ने कहा कि इस अवार्ड शो में 28 जनवरी को यानी कल एक से बढ़कर एक फ़िल्मी सितारे पटना की सरजमीं पर उतरेगी. इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गयी है. पटना वासी होकर मुझे इससे गर्व हो रहा है और इसलिए मैं पटनावासियों से से शो को सफल बनाने का आग्रह करूँगा. फिलमची भोजपुरी के राजीव मिश्रा ने कहा, ”संगीत ने हमेशा दर्शकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स उद्योग को सम्मानित करने की हमारी पहल है, और हम इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों से निरंतर समर्थन की आशा करते हैं.

    आपको बता दें कि 28 जनवरी को पटना के बापू सभागार में संगीत की एक यादगार महफ़िल सजने वाली है, जिसमें बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू, अलका याग्निक, मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, रितेश पांडेय के साथ अभिनेता अली असगर, संकेत भोसले, मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) के साथ आम्रपाली दुबे, अरविंद अकेला कल्लू, प्रवेश लाल यादव और भी कई बड़े सितारे इसमें शामिल होंगे.

    IN10 मीडिया नेटवर्क के तहत क्षेत्रीय फिल्म चैनल फिलमची भोजपुरी, श्याम स्टील द्वारा प्रस्तुत और अदानी विल्मर के फॉर्च्यून सोयाबीन ऑयल द्वारा सह-संचालित पहला फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स पिछले साल मनाई गई, भोजपुरी फिल्म उद्योग की 60वीं वर्षगांठ की याद दिलाने वाला है। फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स के आयोजन का मकसद भोजपुरी संगीत जगत में पहली बार भोजपुरी संगीत बिरादरी में कलाकारों और संगीतकारों के उत्कृष्ट योगदान को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना है। अपनी शैली की व्यापक लोकप्रियता के बावजूद, यह पहल उद्योग के भीतर स्वीकृति और प्रशंसा की दीर्घकालिक आवश्यकता को स्वीकार करने वाला होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading