नई दिल्ली 03 फरवरी-2018। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पीएम आवास योजना के तहत पिछले तीन साल में एक करोड़ घर बनाए गए हैं। इस योजना में अगले साल भी 51 लाख नए घर बनाए जाएंगे। बता दें कि असम के पहले वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘द एडवांटेज असम: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2018 में मोदी बोल रहे थे। इस समिट में रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी और टाटा ग्रुप के रतन टाटा भी शामिल हुए। मोदी ने कहा कि सरकार ने अफोर्डेबल हाउसिंग के क्षेत्र में भी बड़े फैसले लिए हैं। इन सभी से देश के हर गरीब को घर देने के सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। बता दें कि बजट 2018-19 में सरकार ने 2022 तक हर गरीब को घर देने के एलान किया है। इस साल 51 लाख नए घर बनाए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में 37 लाख मकान बनाने को मंजूरी दी गई है।







