इस समय हम किसी दल से गठबंधन करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं: अखिलेश यादव
सपा कार्यकर्त्ताओं में जोश भरने के लिए एक बार फिर रथ यात्रा निकालेंगे
लखनऊ,10 जनवरी। अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव को ‘निर्णायक’ करार देते हुए कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता है और वह अभी किसी भी दल के साथ गठबंधन के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष-2019 का चुनाव निर्णायक है, क्योंकि उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों का संदेश पूरे देश में जाता है। इस समय हम किसी दल से गठबंधन करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। इसमें समझौते और सीटों के बंटवारे में काफी वक्त खराब होता है और मैं सीटों को लेकर किसी भ्रम में नहीं पड़ना चाहता।
बता दें कि सपा ने पिछले साल उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन किया था। वर्ष 2019 के चुनाव में अभी समय है। लेकिन समाजवादी पार्टी अभी से सीटों पर जीतने लायक प्रत्याशियों का अध्ययन करने लगी है। अखिलेश ने कहा कि वह सपा कार्यकर्त्ताओं में जोश भरने के लिए एक बार फिर रथ यात्रा निकालेंगे। इसके लिए मार्गयोजना तैयार की जा रही है। जनता को सपा से उम्मीदें हैं, क्योंकि यही दल भाजपा को रोक सकता है।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/samajwadi-party-news-14426-2/
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/samajwadi-party-7/







