Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    लखनऊ में गायनाचार्य पं. बड़े रामदास व पं. भवानी प्रसाद को स्वरांजलि: स्वर वाहिनी संगीत समिति का भव्य आयोजन

    ShagunBy ShagunMay 2, 2025 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,936

    बौद्ध शोध संस्थान में स्वर वाहिनी संगीत समिति का कार्यक्रम

    लखनऊ, 2 मई 2025: अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के प्रेक्षागृह, गोमतीनगर में स्वर वाहिनी संगीत समिति द्वारा आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायनाचार्य पं. बड़े रामदास और पं. भवानी प्रसाद को राष्ट्रीय कलाकारों ने गायन, वादन और नृत्य के माध्यम से भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव उपस्थित रहीं।

    कार्यक्रम का शुभारंभ पं. रामेश्वर प्रसाद मिश्र के शिष्यों द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाली गुरु वंदना से हुआ। इस प्रस्तुति में तबले पर आलोक मिश्र और हारमोनियम पर प्रमोद उपाध्याय ने उत्कृष्ट संगत की। इसके पश्चात बनारस के वरिष्ठ सारंगी वादक पं. कन्हैयालाल ने राग मालकौंस की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसमें सारंगी पर अनीश मिश्र और ओमसहाय मिश्र ने साथ दिया, जबकि तबले पर अरुण भट्ट ने संगत की।

    पं. रामेश्वर मिश्र ने अपनी विशिष्ट शास्त्रीय गायन शैली में पहले राग पूरिया कल्याण और फिर राग यमन की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन गुरु सुरभि सिंह की पारंपरिक कथक नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। उन्होंने शबरी प्रसंग के साथ तीनताल विलंबित लय में उपज, थाट, उठान, दुर्गा परन आदि का प्रदर्शन किया। इसके बाद दादरा “बिहारी को अपने बस कर पाऊँ…” और द्रुत लय में चक्करदार परन, जुगलबंदी, गेंद की तिहाई आदि की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति में गायन बृजेन्द्र श्रीवास्तव का था, जबकि तबले पर अरुण भट्ट, सारंगी पर मनीष मिश्रा और पढ़न्त में आकांक्षा पाण्डेय ने संगत की।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष प्रो. कुमकुम धर, पं. धर्मनाथ मिश्र, उस्ताद गुलशन भारती, पं. राममोहन महाराज और इल्मास हुसैन खां ने शिरकत की। इस आयोजन ने संगीत और नृत्य के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय कला की समृद्ध परंपरा को न केवल जीवंत किया, बल्कि दो महान गुरुओं के प्रति सम्मान और श्रद्धा को भी खूबसूरती से व्यक्त किया।

    Shagun

    Keep Reading

    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    June 25, 2026
    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    June 25, 2026
    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    June 25, 2026
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026
    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading