Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    यह प्रेम का कौन सा रूप है

    ShagunBy ShagunJune 4, 2025 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 574

    शत्रुघ्न लक्ष्मण के पास से स्त्रियों के खेमे में आये और सीधे उर्मिला के पास चले गए उनका मन अभी भी शांत नहीं हुआ था चूकि वे सबसे छोटे थे इसलिए सहजता से कोई भी प्रश्न पूछ सकने का अधिकार रखते थे उन्होंने उलझे हुए स्वर में पूछा “क्या आप सचमुच भइया से मिलना नहीं चाहतीं भाभी”उर्मिला के अधरों पर क्षणिक मुस्कान तैर उठी कहा इसकी क्या आवश्यकता देवर जी हम साथ ही तो हैं तो जब मिलना ही नहीं था तो इस गहन वन में आई क्यों भाभी ! शत्रुघ्न की उलझन बढ़ती जा रही थी हम तो अयोध्या की प्रजा होने के नाते अपने महाराज को वापस ले जाने आये थे।

    देवर जी अनुज वधु होने के नाते अपने कुल के ज्येष्ठ को यह बताने आये थे कि उनके सारे बच्चे उनके चरणों में श्रद्धा रखते हैं पर यहाँ आ कर देखा कि वे हमारी कल्पना से भी अधिक बड़े हैं उनके अंदर सबके लिए प्रेम ही प्रेम है उनके अश्रु उन्हें देवता बना गए देवर जी हम राजा लेने आये थे, देवता ले कर लौटेंगे और लगे हाथ यह भी लाभ हो गया कि आपके भइया को जी भर के देख भी लिया अन्यथा मेरा तपस्वी पति मुझे चौदह वर्षों तक कहाँ मिलना था?

    उर्मिला के मुख पर संतुष्टि के अद्भुत भाव पसरे हुए थे यह प्रेम का कौन सा रूप है भाभी मैं न पूर्णतः भइया को समझ पा रहा हूँ न आपको ! शत्रुघ्न की उलझन कम नहीं हो रही थी प्रेम को भी कभी धर्म से विमुख नहीं होना चाहिये देवरजी हाथ से धर्म की डोर छूट जाय तो प्रेम दैहिक आकर्षण भर रह जाता है ज्येष्ठ के प्रति पूर्ण समर्पण उनका धर्म है और उनके धर्म के प्रति पूर्ण निष्ठा रखना मेरा धर्म है हम दोनों अपने धर्म पर अडिग रहें यही हमारे प्रेम का आदर्श है हमारा जो निर्णय आपको प्रेम के विरुद्ध लग रहा है, वस्तुतः वही हमारे प्रेम की प्रगाढ़ता सिद्ध करता है।

    उर्मिला मुस्कुरा उठी थीं शत्रुघ्न उलझ से गए थे सर झटक कर बोले मैं आप दोनों को प्रणाम करता हूँ पर मुझे अब भी कुछ समझ नहीं आ रहा उर्मिला ने हँसते हुए चिढ़ाया “आप अभी बच्चे हैं देवर जी आप प्रेम को नहीं समझ पाएंगे जाइये वापसी की व्यवस्था देखिये” । शत्रुघ्न बोले मेरे लिए वही ठीक है भाभी मैं चला वे बाहर निकल गए और भैया भरत के पास जा कर उनके आदेश की प्रतीक्षा करने लगे वापसी की बेला आ गयी राम को छोड़ कर कोई जाना नहीं चाहता पर राम के बार बार कहने पर सभी मन मार कर तैयार हो गए थे।

    सत्ता के लिए राम और भरत में छिड़े द्वंद में राम की ही चली थी पर अयोध्या की दृष्टि में भरत विजयी हुए थे भरत का समर्पण उन्हें बहुत बड़ा बना गया था राम की पादुकाओं को माथे पर रख कर भरत चलने को सज्ज हुए चलने से पूर्व उन्होंने तेज स्वर में कहा “राजा राम की जय”उपस्थित जनसमूह चिल्ला उठा “हमारे भरत की जय” उर्मिला ने एक बार पीछे मुड़ कर देखा लक्ष्मण की ओर आंखों में उस तपस्वी की छवि भर ली और शीघ्रता से मुड़ गयीं ताकि लक्ष्मण की दृष्टि न पड़े।

    Shagun

    Keep Reading

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading