Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    रहस्य और रोमांच से भरपूर भोजपुरी फिल्म ‘भूत’ का ट्रेलर आउट

    ShagunBy ShagunJuly 9, 2024 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,595

    भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए रोमांच और डर से भरी एक नई फिल्म ‘भूत’ का ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर देखकर लोगों को बॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘राज’ की याद ताजा हो गई है। इंटर 10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से आउट ‘भूत’ का ट्रेलर अपने डरावने दृश्यों और रोमांचक कहानी के साथ दर्शकों में उत्सुकता जगा रहा है। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफ़ताब, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जबकि लेखक और निर्देशक अवधेश मिश्रा हैं।

    वर्ल्डवाइड फ़िल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 22 सेकेण्ड का है। ट्रेलर में ही अद्भुत डर और रोमांच का अनुभव करा दिया है। ट्रेलर को इस तरह से प्रस्तुत किया है। ट्रेलर में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स और साउंड इफेक्ट्स ने डर का माहौल बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न्स हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे।

    फिल्म निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि फिल्म को जल्द ही रिलीज किया जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है और दर्शकों को कितना डराने में सफल होती है। ऋतु सिंह ने इस फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है,जो दर्शकों को खासा प्रभावित करेगा। विक्रांत सिंह राजपूत इस फिल्म में अपने अलग अंदाज में नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए एक खास आकर्षण होगा।

    आपको बता दें कि फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत, रितु सिंह, श्रुति राव,राधा सिंह, अवधेश मिश्रा, अनीता रावत, महेश आचार्य, रोहित सिंह मटरू, के.के.गोस्वामी, बालेश्वर सिंह, हीरा यादव मुख्य भूमिका में हैं। बैनर मैडज़ मूवीज़ प्रेजेंट और वर्ल्डवाइड फ़िल्म प्रोडक्शंस है। संगीतकार अमन श्लोक और गीतकार साहिल सुल्तानपुरी व शेखर मधुर है। छायांकन जगमिंदर सिंह हुंदल हैं। संकलन संतोष हरावड़े हैं। नृत्य महेश आचार्य, कला रणधीर एन. दास, मारधाड़ हीरा यादव, वेशभूषा विद्या-विष्णु और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Saad Lamjarred and Shehnaaz Gill Team Up! Poster for New Song ‘Bezaaf’ Released

    साद लामजारेड और शहनाज़ गिल की जोड़ी तैयार! नया गाना ‘बेज़ाफ़’ का पोस्टर रिलीज़

    The ‘Dhurandhar 2’ Sensation: Ranveer Singh Creates Box Office History, Enters the ₹1000 Crore Club

    ‘धुरंधर 2’ का धमाका: रणवीर सिंह ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, ₹1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

    The Magic of Ghazals: Anup Jalota and Shithi Saha’s Soulful Collaboration

    70 पर भी नई उड़ान: अनूप अनमोल का बॉलीवुड सफर और अनूप जलोटा-शिथी साहा की ग़ज़ल का जादुई संगम

    राम गोपाल वर्मा का अनोखा बर्थडे और वरुण धवन-डेविड धवन की जोड़ी का धमाकेदार कमबैक!

    Princy Set to Surprise Audiences in a Comic Avatar

    प्रिंसी अब कॉमेडी क्वीन बनने जा रही हैं!

    DigiFest 2026: The biggest celebration of digital marketing in Gurugram on April 10th!

    डिजीफेस्ट 2026: 10 अप्रैल को गुरुग्राम में डिजिटल मार्केटिंग का सबसे बड़ा जश्न!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    वृंदावन यमुना नाव हादसा: लापरवाही की एक और कीमत

    April 11, 2026
    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    April 11, 2026
    Rajnath Singh inaugurated several development projects in Lucknow, including the Lakshman Mandapam, which was constructed at a cost of ₹13 crore.

    राजनाथ सिंह ने लखनऊ में 13 करोड़ की लागत से बने लक्ष्मण मण्डपम् सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

    April 11, 2026
    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    मथुरा: यमुना में नाव पलटी, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत; 5 अभी लापता

    April 11, 2026
    Mahatma Jyotirao Phule: India's Divine Guiding Light

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

    April 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading