कौन जीतेगा: कॉन्ग या गॉडजिला
वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स और लेजेंडरी पिक्चर्स द्वारा एपिक एडवेंचर ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ में दो बहुप्रशिक्षित आइकन्स मिलेंगे, जिसे एडम विंगार्ड द्वारा निर्देशित किया गया है। लेजेंड्स का ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ के रूप में भारत में जल्द ही सामना होगा, क्योंकि इसकी ऑफिशियल रिलीज के ठीक 2 दिन पहले यानि 24 मार्च, 2021 को इसे भारत में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में ये मिथक विरोधी युगों बाद एक भव्य युद्ध में मिलते हैं, जिसकी वजह से समूची दुनिया का अस्तित्व अधर में लटक जाता है।

डायरेक्टर एडम विंगार्ड कहते हैं, “गॉडजिला तथा कॉन्ग की फिल्म में एक अविश्वसनीय विरासत है। मूल रूप से आप उन्हें पूर्व से लेकर पश्चिम तक चर्चित मॉस्टर्स के रूप में देख सकते हैं, गॉडजिला रुपी तूफान को टोक्यो तथा कॉन्ग से एक मनुष्य द्वारा न्यूयॉर्क लाया जा रहा है। यद्यपि आप उन्हें महसूस कर सकते हैं, वे फिल्म आइकन्स हैं जो सदियों से समूची दुनिया और ऑडियंस को उत्साहित कर रहे हैं। मुझे याद है कि जब मैं बच्चा था, तो खेल के मैदान में मेरे दोस्तों के साथ इस विषय पर मेरी जोरदार बहस हो गई थी, कि कौन जीतेगा: कॉन्ग या गॉडजिला।” इसके बाद विंगार्ड हँस देते हैं।

“वास्तव में, इस फिल्म का निर्देशन क्रमिक रूप से सभी गॉडजिला तथा कॉन्ग फिल्म्स को पुनर्जीवित करने के लिए एकदम सही रूप में शुरू हुआ है; यह पहली बार था जब मैंने इस संभावना के चलते लेजेंड्री के बारे में बात की थी, और यह वास्तव में सामान्य रूप से इस फिल्म के लिए मेरे दृष्टिकोण के संदर्भ में एक बहुत बड़ा प्रभाव बन गया है। स्टार्टर्स के लिए, गॉडजिला एक बुरे आदमी से एक अच्छे आदमी बनने और एक बार फिर बुराई का रास्ता अपनाने की कहानी है, और मुझे लगता है कि गॉडजिला तथा कॉन्ग दोनों के विकास को लेकर यह एक बेहतरीन एपिक है, और यह उस गाथा को बयान करती है जो पूरी तरह नई है।”
कॉन्ग और उसके रक्षक अपने असली घर को खोजने के लिए एक खतरनाक यात्रा करते हैं, और उनके साथ एक युवा अनाथ लड़की, जिया है, जिसके साथ उसका एक अनोखा और शक्तिशाली बंधन है। लेकिन वे अप्रत्याशित रूप से रास्ते में एक क्रोधित गॉडजिला को पाते हैं, जो दुनिया भर में विनाश की चाह में तबाही मचा रहा है। अनदेखी ताकतों द्वारा उकसाए गए दो टाइटंस के बीच की यह मिस्ट्री उस रहस्य की शुरुआत है, जो पृथ्वी के अन्तर्भाग में निहित है। भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली इस फिल्म में काइल चैंडलर और डेमियन बिचिर के साथ एलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड, मिली बॉबी ब्राउन, रेबेका हॉल, ब्रायन टायरी हेनरी, शॉन ओगुरी, इजा गोंजालेज, जूलियन डेनिसन जैसे प्रमुख फिल्म स्टार्स हैं।







