सोना 30,450 रुपए प्रति दसग्राम, चांदी 40,400 रुपए प्रतिकिलोग्राम
नई दिल्ली, 11 नवंबर। वैश्विक सराफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में रही तेजी और स्थानीय स्तर पर निकली कमजोर मांग से सोने चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए टूटकर 30,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी लगातार दूसरे दिन कमजोर होती हुई 175 रुपए की गिरावट के साथ 40,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में नरमी देखी गई। न्यूयॉर्क में कल के कारोबार में सोना 0.75 प्रतिशत गिरकर 1274.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.53 प्रतिशत गिरकर 16.86 डॉलर प्रति औंस रही।
बुलियन बाजार के विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक बाजार में सप्ताहांत पर शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं के गिरावट में बंद होने से स्थानीय बाजार में इनमें नरमी रही। अंमरीकी में शेयर बाजारों में बढ़त के बीच निवेशक सोने को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। इसके अलावा गत दिवस शुरुआती बढ़त के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में नरमी देखी गई। विशेषज्ञों का कहना है कि वैवाहिक मौसम के बाद भी इस बार सोने की माँग कमजोर बनी हुई है। जी.एस.टी. लागू होने के बाद से सोने की खरीददारी जोर नहीं पकड़ पा रही। इसके अलावा इस बार दिवाली और धनतेरस पर भी इसमें तेजी नहीं आई। जीएसटी में सोने पर कर की दर बढ़ाकर तीन फीसदी कर दी गई है।







