अलीगढ़, 09 जनवरी। ब्रास स्टेच्यू एण्ड आर्टवेयर सप्लायर एसोसियेशन, अलीगढ़ की कार्यकारिणी की एक अति आवश्यक बैठक श्री विपिन बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, सभा में दिनांक 9 सितम्बर को जीएसटी काउन्सिल ने धातु मूर्ति पर 18 प्रतिषत जीएसटी से 12 प्रतिष्ता जीएसटी लागू करने के लिए प्रदान की थी। किन्तु कोई अधिसूचना जारी ना हो पाने के कारण व्यापारी भ्रम की स्थिति में थे। अधिसूचना आने के बाद मूर्ति व्यापारियों में हर्श का वातावरण छा गया है, सभी मूर्ति निर्माता एवं सप्लायर्स अपनी बिक्री को लेकर उत्साहित हैं।
सभा का संचालन करते हुए महामन्त्री मोहित अग्रवाल ने बताया कि हमने जीएसटी अधिकारियों से सम्पर्क किया किन्तु कोई निष्कर्ष नहीं निकला। कोषाध्यक्ष कृश्ण कुमार ने बताया कि खरीददार समाचार पढ़कर 12 प्रतिशत की मांग कर रहे थे किन्तु अधिसूचना न होने के कारण विक्रेता भ्रम की स्थिति में थे।
संयुक्त महामन्त्री हनुमन्त राम गांधी ने बताया कि 22 सितम्बर को अधिसूचना जारी होने के बाद जीएसटी की दर 12 प्रतिशत अधिकारिक रूप से घोशित हो चुकी है। किन्तु कच्चे माल पर अभी भी 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लागू है। जिससे व्यवहारिक रूप से परेशानी आती रहेगी। छोटे व्यापारियों को इससे बहुत अतिरिक्त कर के रूप में पूंजी निवेश करना पड़ेगा। मीडिया प्रभारी कपिल वार्श्णेय ने बताया कि यह समय त्योहारी सीजन का समय है, इस समय मूर्तियों की मांग अधिक रहती है किन्तु जीएसटी के कारण व्यापारी खास कर सप्लायर, सप्लाई करने में असुविधा का अनुभव कर रहे थे। और उन्हें हानि उठानी पड़ी।
उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि पिछले 15 दिनों से इस भ्रम की स्थित के कारण मूर्तियों की बिक्री पर बहुत प्रभाव पड़ा क्योंकि हर व्यापारी या तो 12 प्रतिशत का बिल मांग रहा था या अधिसूचना नहीं आ जाती तब तक हम माल नहीं खरीदेंगे। उन्होंने बताया कि इस भ्रम के कारण पिछले त्योहारी सीजन के मुकाबले इस वर्श चौथाई बिक्री भी नहीं हुई।बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक सर्वश्री अशोक यादव, सुशिल मित्तल, जनसम्पर्क अधिकारी योगेश गुप्ता, सदस्य संजीव गुप्ता, देवदत्त शर्मा, धर्मेन्द्र अग्रवाल, राजेश शर्मा, निपेन्द्र, राहुल गुप्ता, दिनेश यादव, संदीप गुप्ता, विनीत गुप्ता, मनाज अग्रवाल, मौहम्मद कमरुद्दीन, आदि उपस्थित थे।







