भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह का जलवा रोमांस हो या भक्ति, हर जगह खूब देखने को मिलता है। तभी उनका कोई भी गाना रिलीज होने के साथ ही वायरल होना शुरू हो जाता है। इसी क्रम में गुंजन सिंह का नया गाना “आम के बगनिया में” रिलीज हो गया है, जिसे गुंजन सिंह ने फीमेल सिंगर समीक्षा सिंह के साथ मिलकर गाया है।
लिंक : https://youtu.be/dEqswMAL_R4
गाना “आम के बगनिया में” इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय चैनल सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा का कहना है कि सारेगामा हम भोजपुरी के साथ काम करना हमेशा नया एक्सपीरियंस दे जाता है। इस गाने को करते समय भी बेहद मजा आया शायद उससे ज्यादा मजा दर्शकों और श्रोताओं को गाने को सुनने और देखने में आएगा।
आपको बता दें कि गाना “आम के बगनिया में” को गुंजन सिंह और समीक्षा सिंह ने गया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में पल्लवी गिरी हैं। लेखक अजय बच्चन और संगीत जेपी तिवारी का है। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट और संपादक पी.शुभम बाबू हैं। डी आई रोहित सिंह, परिकल्पना राकेश सिंह मारू और विशेष सहयोग तुषार सिंह ने दिया है।