Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    स्वच्छ हवा के लिए उत्तर प्रदेश माइक्रो-एयरशेड आधारित दृष्टिकोण अपनाएगा

    ShagunBy ShagunAugust 27, 2023 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,082

    घरेलू और व्यावसायिक रसोई ईंधन वायु प्रदूषण के प्रमुख उप स्रोत हैं: पर्यावरण सचिव

    लखनऊ, 27 अगस्त: वायु प्रदूषण कम करने में अग्रणी उत्तर प्रदेश ने कदम आगे बढ़ाते हुए माइक्रो-एयरशेड आधारित दृष्टिकोण के आधार पर कार्रवाई की योजना तैयार करने का निर्णय लिया है. पूर्व में राज्य ने एयरशेड आधारित दृष्टिकोण के आधार पर अपनी स्वच्छ वायु कार्य योजना तैयार की थी.

    एयरशेड एक ऐसा भौगोलिक क्षेत्र है जहां स्थानीय भूतल और मौसम उस क्षेत्र से वायु प्रदूषकों के निस्तारण को सीमित कर देता है. वे किसी भूदृश्य में गतिमान वायु के विशाल आयतन से बनते हैं, जिससे उस क्षेत्र की वायुमंडलीय संरचना प्रभावित होती है. उनकी सीमाएँ अस्पष्ट रूप से परिभाषित होती हैं लेकिन इन्हें मापा जा सकता है.

    इंडिया क्लीन एयर समिट (आईसीएएस) 2023 को संबोधित करते हुए, उत्तर प्रदेश के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव आशीष तिवारी ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में घरेलू और व्यावसायिक रसोई ईंधन से होने वाले वायु-प्रदूषण की पहचान पीएम2.5 सांद्रता के प्रमुख राज्य स्तरीय उप स्रोत के रूप में की गई है जो 12.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर (बेसलाइन 2020) है. गेन्स मॉडल अपनाने के परिणामस्वरूप, राज्य स्रोतों से यूपी में कुल पीएम2.5 सांद्रता 43.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहने का अनुमान है.

    तिवारी ने कहा, “सीमा पार प्रदूषण से निपटने के लिए समग्र दृष्टिकोण की ज़रूरत है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, पड़ोसी राज्यों और उत्तर प्रदेश के भीतर के क्षेत्रीय स्रोतों के कारण पैदा होने वाले प्रदूषण को कम करना शामिल है. इस चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए, हमें अपने ज्ञान का उपयोग ऐसी रणनीति बनाने के लिए करना चाहिए जो माइक्रो-एयरशेड योजना स्तर पर कार्य करे.”

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुआयामी दृष्टिकोणों की योजना बना रहा है, जिसमें घरेलू और वाणिज्यिक स्तर पर खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रौद्योगिकियों में नवीन हस्तक्षेप शामिल हैं. जैसे कि उन्नत कुकिंग स्टोव, सूर्य नूतन सोलर इंडक्शन कुकिंग स्टोव और बायोगैस संयंत्र. इनके साथ-साथ व्यवहार परिवर्तन से जुड़े पहल भी किए जाएंगे. तिवारी ने कहा, “इन प्रयासों को एकीकृत करके, हम उत्तर प्रदेश को स्वच्छ हवा और टिकाऊ भविष्य की ओर ले जा सकते हैं.”

    यूपी के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव ने आगे कहा कि राज्य ‘यूपी स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना – यूपीकैंप’ नामक व्यापक बहु-क्षेत्रीय वायु गुणवत्ता कार्य योजना तैयार करने की योजना बना रहा है, जिसमें कई तरह के अहम हस्तक्षेप शामिल हैं. जैसे कि खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को किफ़ायती बनाने के लिए कार्बन फाइनेंसिंग, हेवी ड्यूटी बीएसआई, II और आंशिक रूप से बीएस III ट्रकों को चरणबद्ध तरीके से हटाना, रणनीतिक ज्ञान और एमएसएमई क्षेत्र के प्रदूषण नियंत्रण हस्तक्षेप आदि के लिए आदर्श बदलाव करना आदि. तिवारी ने बताया, “इससे राज्य एयरशेड के भीतर प्राथमिकता वाले क्षेत्रों से होने वाले वायु प्रदूषण की समस्या में काफी कमी आएगी.”

    डॉ. प्रतिमा सिंह, सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट, सीस्टेप ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यूपी जैसे राज्य, जहाँ देश के कई नॉन अटेनमेंट सिटी स्थित हैं, दूसरों के लिए अनुकरणीय मिसाल पेश करने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने यूपी के शहरों के व्यापक निगरानी के लिए प्रभावशाली माइक्रो-एयरशेड मॉडल तैनात करने के महत्व पर जोर दिया.

    डॉ. सिंह ने आगे कहा, “यह दृष्टिकोण प्रदूषण के वजहों के बारे में गहरी समझ पैदा करेगा और त्वरित सुधारात्मक कार्रवाइयों को सक्षम बनाएगा. इसके अलावा, कम लागत वाले सेंसर जैसे किफ़ायती समाधानों के इस्तेमाल से निगरानी करने का बुनियादी ढांचा बेहतर होगा. नेतृत्व करने के लिए सक्रिय रूप से आगे बढ़कर, यूपी अपने निवासियों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है.”

     

    Shagun

    Keep Reading

    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    MACCIA hosted a spectacular ‘Weaves on the Runway’ event on National Handloom Day.

    MACCIA ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘वीव्स ऑन द रनवे’ का शानदार आयोजन किया

    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    Godrej Enterprises: From airport security to auto tooling, new momentum for 'Make in India'

    गोदरेज एंटरप्राइजेज: हवाई अड्डे की सुरक्षा से लेकर ऑटो टूलिंग तक, मेक इन इंडिया को नई रफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading