Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ज्ञान डेरी ने किया कानपुर में विस्तार: अभिनेता मनोज बाजपेई और कॉमेडियन अनु अवस्थी करेंगे प्रचार

    ShagunBy ShagunOctober 22, 2020Updated:October 22, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 671

    उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा ताज़ा दूध एवं डेरी प्रोडक्ट

    कानपुर, 22 अक्टूबर, 2020: यूपी में ताज़ा दूध एवं डेरी प्रोडक्ट्स के तेज़ी से विकसित होते ब्राण्ड ज्ञान डेरी ने कानपुर में प्रवेश किया। कंपनी के एमडी, जय और अनुज अग्रवाल ने आज एक वेबिनार के दौरान कानपुर में अपने प्रोडक्ट्स के लॉन्च की घोषणा की। कानपुर लॉन्च के लिए ब्राण्ड ने जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेई के साथ साझेदारी भी की है।

    कानपुर लॉन्च की घोषणा करते हुए जय अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, ज्ञान डेरी ने कहा, ‘‘कानपुर में प्रवेश करते हुए हमें बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है, अब शहर के लोग हाइजीनिक तरीकों से पैक किए गए दूध एवं डेरी प्रोडक्ट्स की सम्पूर्ण रेंज का लाभ उठा सकेंगे। हमें गर्व है कि हम ताज़ा प्रोडक्ट अपने उपभोक्ताओं तक पहुंचाते हैं, और उन्हें सर्वश्रेष्ठ एवं शुद्ध प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने के लिए प्रयासत हैं।’’

    मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज अग्रवाल, ज्ञान डेरी ने कहा, ‘‘लॉन्च के इस अवसर पर मनोज बाजपेई के साथ जुड़ते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। जिस तरह वे पूरी ईमानदारी के साथ बेहतरीन शॉट्स देते हैं, ठीक उसी तरह ज्ञान डेरी भी उद्योग जगत में सबसे ताज़े और सबसे शुद्ध प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराती है। यही कारण है कि ज्ञान ताज़े दूध एवं डेरी प्रोडक्ट्स के लिए यूपी का सबसे पंसदीदा बन चुका है, हमें उम्मीद है कि जल्द ही हम कानपुर के लोगों का भी पसंदीदा ब्राण्ड होंगे।’’

    ज्ञान डेरी के साथ साझेदारी पर बात करते हुए श्री मनोज बाजपेई ने कहा, ‘‘ज्ञान के साथ जुड़ते हुए मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, कानपुर में लॉन्च के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। यूपी के लोगों के साथ मेरा खास जुड़ाव है और मुझे खुशी है कि ज्ञान कानपुर और यूपी के लोगों की ज़रूरतों को समझता है। हाइजीनिक तरीके से पैक किए गए सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के दूध एवं डेरी प्रोडक्ट्स के साथ वे भरोसे का दूसरा नाम बन चुके हैं। इसी भरोसे और प्रतिबद्धता के चलते ब्राण्ड उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है।

    ब्राण्ड ने एक उपभोक्ता अभियान के लिए कानपुर के जाने-माने कॉमेडियन अनु अवस्थी तथा विशेष गीत के लिए प्रसिद्ध फाईव पीस पॉप रोक बैण्ड फरीदकोट के साथ भी साझेदारी की है।

    वेंकटरमानी संथानम, वाईस प्रेज़ीडेन्ट (सेल्स एण्ड मार्केटिंग) ने कहा” कि इस लॉन्च के बाद अब कानपुर के लोग ज्ञान के ताज़े फुल क्रीम की मस्त मलाई का मज़ा और दूध के अन्य वेरिएन्ट्स एवं अन्य डेरी प्रोडक्ट्स का आनंद ले सकेंगे। सर्वश्रेष्ठ दूध प्राप्त करने के बाद, प्रोसेसिंग और पैकिंग के लिए सुरक्षा के सभी नियमों का पालन किया जाता है, साथ ही सुनिश्चित किया जाता है कि हाइजीनिक तरीके से सील किए गए सुरक्षित पैकेट ही आप तक पहुंचें।

    ज्ञान के प्रोडक्ट्स की सम्पूर्ण रेंज में फुल क्रीम दूध, टोन्ड दूध, गाय का दूध, पनीर, बटर, घी, छाछ, लस्सी, खोया तथा स्पेशल अंदाज़ रेंज में मिष्टी दोई, खीर एवं पेड़ा शामिल हैं जो डीफेन्स कॉलोनी , गोविंद नगर, रावतपुर, कल्याणपुर, नवाबगंज क्षेत्रों में स्थित ज्ञान फ्रैश स्टोर्स में उपलब्ध है। हमारा वितरण चैनल यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तेयार हैं कि कानपुर के रीटेल चैनल में हमारे प्रोडक्ट आसानी से उपलब्ध हों। इसके अलावा ये प्रोडक्ट ज्ञान सलेक्ट स्टोर्स, ज्ञान ई-कार्ट और अन्य रीटेल स्टोर्स के व्यापक वितरण चैनल के माध्यम से कानपुर के विभिन्न हिस्सों में भी उपलब्ध हैं।

    #Gyan Dairy
    Shagun

    Keep Reading

    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading