अमेरिका ने हाफिज सईद पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है
नई दिल्ली, 18 जनवरी। कुख्यात आतंकी संगठन जमात-उद-दावा और मुंबई हमलों के मास्टर माइंड हाफिज सईद के खिलाफ भारत और अमेरिका ने लगातार सख्त रुख अपना रखा रखा है। अमेरिका ने हाफिज सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है।
पाक प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने एक साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान में हाफिज सईद के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। अब्बासी ने कहा कि हाफिज सईद साहब के लिए ही दुनिया कुछ भी कहे, लेकिन पाकिस्तान में उनके खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं है।
पाक सरकार इन दबावों के बावजूद हाफिज सईद की प्रशंसा में कसीदे पढ़ रही है। इतना ही नहीं हाफिद सईद एक राजनीतिक संगठन बनाकर पाकिस्तान की राजनीति में आने की तैयारी कर रहा है। हाफिज सईद ने 12 जनवरी को पाकिस्तान में इस्लामिक कानून लागू करने की वकालत की थी। सईद ने कहा कि पाकिस्तान सरकार पैगंबर मोहम्मद के संदेश को खत्म करने में जुटी है।
इसे रोकने के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा। इस्लामिक कानून की पैरोकारी करने से पाकिस्तान सरकार पर सईद ने एक दबाव बनाने की कोशिश की है। मुस्लिम लीग पार्टी के साथ गठबंधन हो सकता है। पिछले दिनों उसने एक बड़ी रैली आयोजित की थी। इस रैली में इजरायल के राजदूत ने भी शिरकत की थी। इस बात पर इजरायल की खूब आलोचना भी हुई थी।
पाकिस्तान में भारत का दुश्मन नंबर एक माना जाने वाला और जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद के लिए एक ‘स्पेशल सिक्योरिटी टीम’ बनाई है। लश्कर-ए-तैयबा की स्पेशल सिक्योरिटी टीम के एजेंटों को आधुनिक हथियार और गोला-बारूद भी मुहैया कराया गया है। एलईटी के खास प्रशिक्षण प्राप्त एजेंट हाफिज सईद की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेंगे।
अगर हाफिज लाहौर के बाहर कहीं सफर पर भी जाता है, तो लश्कर की यह टीम उनकी सुरक्षा में उसके साथ जाएगी। बीते साल 23 नवंबर को हाफिज सईद की 297 दिन की नजरबंदी खत्म हो गई थी। पाकिस्तान की पंजाब प्रांत की एक अदालत ने हाफिज सईद की रिहाई के आदेश दे दिए हैं।
रिहाई के आदेश मिलते ही सईद ने कश्मीर अलाप छोड़ते हुए कहा कि वह हर हाल में कश्मीर आजाद करवा कर रहेगा। आतंकी की रिहाई को भारत के मुंबई हमले को लेकर सईद को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के भारत के प्रयासों के लिए झटका है। सईद बीते साल जनवरी से नजरबंद था। जमात-उद-दावा के ट्विटर पर जारी अकाउंट पर सईद ने एक छोटे वीडियो में कहा, ‘कश्मीर की वजह से भारत मेरे पीछे पड़ा हुआ है, लेकिन मेरे खिलाफ भारत की सभी कोशिशें नाकाम हुईं और मैं रिहा हो गया।’ इसके साथ ही उसने कहा कि पाकिस्तान में आजादी की जीत हुई है और कश्मीर हम लेकर रहेंगे।







