मथुरा में शूट हुआ भक्ति गीत “कान्हा की मुरली बाजे”
मुंबई: युवाओं की आधुनिक जीवनशैली और उनकी सोच को दर्शाती फिल्म “हाय जिंदगी” 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। सी.आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले निर्माता सुनील अग्रवाल और निर्देशक अजय राम द्वारा बनाई गई इस फिल्म में गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी, सोमी श्री, दीपांशी और ऋषभ शर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को बेताब है।

फिल्म का एक प्रमुख आकर्षण मथुरा में शूट किया गया गीत “कान्हा की मुरली बाजे” है, जिसे राजनंदनी शर्मा और आदित्य राज शर्मा ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है। यह गीत दर्शकों को आध्यात्मिकता और भक्ति का अनूठा अनुभव कराएगा। निर्देशक अजय राम ने बताया कि “हाय जिंदगी” चार मॉडर्न लड़कियों की कहानी है, जो महानगरों में रहते हुए अपनी महत्वाकांक्षाओं, सपनों और चुनौतियों का सामना करती हैं। यह फिल्म युवा पीढ़ी की सोच और उनके जीवनशैली को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है।
अजय राम ने हाल ही में अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म “सीआरएफ स्टूडियोज” भी लॉन्च किया है, जो उनकी क्रिएटिव विजन को और व्यापक बनाने का एक प्रयास है। फिल्म के ट्रेलर और गीतों को पहले ही दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है, और अब यह फिल्म रिलीज़ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।







