Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    किसी भी कार्य को गंभीरता और श्रद्धा के साथ करोगे तो सफलता जरूर मिलेगी

    ShagunBy ShagunJanuary 12, 2025 करियर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    जितेन लालवानी: कहत हनुमान जय श्री राम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 459

    रामायण का किस्सा है। रावण ने देवी सीता का हरण कर लिया था। श्रीराम और लक्ष्मण की भेंट हनुमान से हुई तो हनुमान ने उनकी मित्रता सुग्रीव से करवा दी। श्रीराम ने बालि वध करके सुग्रीव की परेशानी दूर की और सुग्रीव को राजा बना दिया। इसके बाद सुग्रीव ने सीता की खोज में पूरी वानर सेना को भेज दिया। सीता जी की खोज में सभी बानर निकल चुके थे। दक्षिण दिशा में समुद्र किनारे वानरों को के जटायु भाई संपाती ने बताया था कि देवी सीता लंका में हैं। बानर सेना के इस दल में हनुमान, अंगद और जामवंत भी थे।

    वानरों को सीता के बारे जानकारी मिल गई थी कि अब प्रश्न ये था कि लंका जाकर देवी सीता की खोज कौन कर सकता है?
    बहुत सोच-विचार करने के बाद ये तय हुआ कि हनुमान लंका जाएंगे और देवी सीता का पता लगाकर आएंगे हनुमान ने लंका जाने से पहले तीन खास काम किए थे। पहला काम ये था कि हनुमान ने अपने सभी साथी वानरों को प्रणाम किया।

    उन्होंने दूसरा काम वे किया कि जामवंत से सलाह ली। तीसरा काम, भगवान श्रीराम को हृदय में रखा यानी भगवान का ध्यान किया और लंका की ओर उड़ गए। हनुमान के लिए सभी वानरों को प्रणाम करना जरूरी नहीं था, , लेकिन उन्होंने सभी को प्रणाम करके विनम्रता का परिचय दिया। इसके बाद उन्होंने जामवंत से पूछा था कि लंका जाकर मुझे क्या करना चाहिए। तब जामवंत ने हनुमान को सलाह दी थी कि आप लंका जाकर सिर्फ देवी सीता का पता लगाकर लौट आइए, आपको वहां युद्ध नहीं करना है। आप लौट आइए, फिर प्रभु श्रीराम जैसा कहेंगे, वैसा हम सब करेंगे।

    जामवंत की बातें हनुमान जी ने पूरी गंभीरता से सुनी और समझीं इसके बाद उन्होंने श्रीराम का ध्यान पूरी श्रद्धा के साथ किया और लंका की ओर उड़ गए। हनुमान ने विनम्रता, गंभीरता और श्रद्धा के साथ सबसे मुश्किल काम सीता की खोज की शुरुआत की थी और उन्हें सफलता भी मिली। हनुमान जी की सीख हम जब भी कोई बड़ा काम करने वाले हों तब हमें विनम्रता, गंभीरता और श्रद्धा के साथ शुरुआत करनी चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading