लखनऊ, 11 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी पहुंचते ही शहर में हाल ही में हुई आपराधिक बलात्कार की घटना के बारे में वाराणसी के पुलिस आयुक्त, संभागीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उन्हें दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित उपाय लागू करने के निर्देश दिए। बता दें कि बनारस में एक छात्रा के साथ 6 दिनों तक 23 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। सोशल मीडिया और अख़बारों में इस घटना का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला इसके बाद ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां हुईं।







