मरीज एमआरआई सीटी स्कैन और पीटी सिटी स्कैन जैसे महंगे रेडियो थैरेपी टेस्ट भी फ्री में करा पाएंगे
दिल्ली सरकार ने ‘हेल्थ फॉर आल’ के तहत फ्री सर्जरी योजना को लागू कर दिया है। यह योजना के राजधानी दिल्ली के सभी प्राइवेट अस्पतालों में शुरू की गई है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली सरकार द्वारा प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त सर्जरी का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर श्री केजरीवाल ने कहा दिल्ली कि जनता के लिए वो सारे काम किये जायेंगे जिससे वह महरूम हैं।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सवाददाताओं से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को हेल्थ फॉर आल कॉन्टेस्ट के तहत बेस्ट मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना बनाई है। यदि किसी व्यक्ति की सर्जरी की तिथि एक महीने के बाद से ज्यादा की है तो मरीज का फ्री इलाज प्राइवेट अस्पताल में हो सकेगा। इसके अतिरिक्त अब मरीज एमआरआई सीटी स्कैन और पीटी सिटी स्कैन जैसे महंगे रेडियो थैरेपी टेस्ट भी फ्री में करा पाएंगे। देश की राजधानी दिल्ली में फ्री हेल्थ टेस्ट के बाद अब फ्री सर्जरी की योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ सरकार सड़क दुर्घटनाग्रस्त घायलों को देगी, इस योजना के द्वारा सरकार दुर्घटनाग्रस्त घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में फ्री में करवाया जाएगा। जिसका खर्चा सरकार देगी।







