देर रात तक होती रही तेज बारिश, आज सुबह से है मौसम सुहाना
लखनऊ। लखनऊ में गुरुवार को रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। पूरे दिन बदली छाई रही गर्मी और उमस से राहत रही, जिससे मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से मौसम बदलेगा । बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन तेज बारिश संभावना नहीं है। तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।
मानसून के लखनऊ के ऊपर बने रहने से सोमवार से मौसम सुहाना रहा। एक- दो चरणों में तेज बरसात भी हुआ। गुरुवार को सुबह से ही बदली छाई रही। पूरे लखनऊ में रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं।
मौसम विभाग ने गुरुवार को 1.9 मिलीमीटर बरसात दर्ज की। वहीं दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन का तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं बीती रात का तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा।