भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर – एक्टर रितेश पांडेय एक बार फिर से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाने को तैयार हैं। उनका एक नया गाना जल्द ही वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाला है। इस गाने का टीजर आज जारी किया गया है, जिसमें रितेश मंत्रोचार के साथ एक पंडित की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत इस गाने में रितेश पांडेय के साथ नीलम गिरी भी नजर आने वाली हैं। नीलम इससे पहले अभी हाल ही में वे पवन सिंह और राकेश मिश्रा के साथ उनके वायरल गाने में नजर आ चुकी हैं और अब वे रितेश के साथ नजर आयेंगी।







