भोजपुरी के एक्टर खेसारीलाल यादव इन दिनों शर्टलेस होकर पोछा लगा रहे हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में श्री यादव के साथ अभी हाल ही में रिलीज गाना परदेसिया की हेरोइन श्वेता माहरा भी नज़र आ रहीं हैं।
इस वीडियो को खेसारीलाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया है। खासकर तब जब शर्टलेस होकर पोछा लगाते खेसारीलाल को नज़र न लगे, इसलिए श्वेता उन्हें काजल लगाती हैं।
खेसारीलाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो को उन्होंने अपने गाने के प्रमोशन के तौर पर बनाया है।







