Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    अरे दादा, हम तो तरस गये हैं मूंछ लगाने को: हप्पू सिंह

    ShagunBy ShagunJune 23, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 723

    बेशक, योगेश त्रिपाठी उर्फ दरोगा हप्पू सिंह, भारतीय टेलीविजन के सबसे चहेते किरदारों में से एक हैं। बड़े ही शान से अपनी तोंद दिखलाते दरोगा हप्पू सिंह ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है, खासकर उनका ‘न्यौछावर कर दो’ वाला तकियाकलाम तो सबका पसंदीदा है। साथ ही पान खाने का उनका अलग अंदाज भी लोगों को खूब भाता है। लेकिन एक और चीज है जो उन्हें औरों से अलग बनाती है और वह है उनकी मूंछ! कई लोगों को उनकी मूंछों से बेइंतहा प्यार है और अक्सर उनकी तारीफ में लोग कहते हैं, ‘‘मूंछें हों तो दरोगा हप्पू सिंह जैसी हों- धारदार नुकीली मूंछे।’

    अपने किरदार और अपनी नुकीली मूंछ को याद करते हुए, योगेश त्रिपाठी यानी दरोगा हप्पू सिंह कहते हैं कि उन्हें अपनी धारधार नुकीली मूंछे एक बार फिर लगाने का बेसब्री से इंतजार है!

    और, यदि आपको ऐसा लगता है कि केवल हप्पू ही अपनी मूंछों का दीवाना है तो फिर आपको यह शो दोबारा जरूर देखना चाहिये! उनकी दबंग दुल्हनिया राजेश का किरदार निभा रहीं, कामना पाठक को उनकी मूंछ इतनी पसंद है कि उस पर एक गाना ही लिख डाला और हर समय उसे गाती भी रहती हैं। यह गाना कुछ इस तरह है, ‘‘सैंय्या मूंछें ना काटियो वरना मर जायेंगे हम, तेरी मूंछ के लिये तो कुछ भी कर जायेंगे हम।‘ कई बार कामना कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे भी हप्पू की खूबसूरत मूंछ के लिये ये गाना गुनगुनाती रहती हैं। यह एक तरह का स्टेटमेंट-सा बन गया है।

    इस बारे में योगेश त्रिपाठी कहते हैं, ‘‘हप्पू सिंह के रूप में खुद को दर्शकों का मनोरंजन करते हुए देखे काफी लंबा वक्त हो गया। इस बात को लेकर फैन्स जोक और वन-लाइनर भी सुना रहे हैं। इस किरदार को काफी अच्छी तरह से लिखा गया है, जैसे उसकी तोंद, तेल से चुपड़े बाल, नुकीली मूंछ, पान चबाने का अंदाज और उसका ‘न्यौछावर कर दो’ तकियाकलाम का इस्तेमाल करना। उसकी ये बातें दर्शकों को काफी पसंद हैं। कई बार लोग मुझे योगेश की जगह हप्पू कहकर पुकारते हैं। और इसका श्रेय इस शो को जाता है कि उन्हें यह कितना पसंद है और वे इस किरदार को कितना चाहते हैं। लाॅकडाउन के दौरान मुझे अपने किरदार हप्पू सिंह की याद सता रही है। मुझे बेसब्री से शूटिंग के शुरू होने का इंतजार है। लेकिन तब तक के लिये मैं सबसे कहना चाहूंगा, ‘अरे दादा, हम तो तरस गये हैं मूंछे लगाने को!’’

    योगेश त्रिपाठी शूटिंग के शुरू होने के लिये काफी उत्साहित हैं। तो आप भी तैयार हो जाइये अपने चहेते हप्पू सिंह और उसके न्यौछावर के कभी ना खत्म होने वाले लालच को देखने के लिये, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ के सभी नये एपिसोड्स में, जल्द आ रहा है एण्ड टीवी पर।

    #Sony SAB #हप्पू की उलटन पलटन
    Shagun

    Keep Reading

    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    A Blend of Tradition and Modern Elegance CaratLane’s Festive Jewellery Launch

    यामी गौतम के अंदाज़ में चमका कैरेटलेन का नया ज्वेलरी जादू

    7 Amazing Benefits of Eating Water Chestnuts – From Anemia to Diabetes

    सिंघरी खाने के 7 अद्भुत फायदे – एनीमिया से डायबिटीज तक

    Saad Lamjarred and Shehnaaz Gill Team Up! Poster for New Song ‘Bezaaf’ Released

    साद लामजारेड और शहनाज़ गिल की जोड़ी तैयार! नया गाना ‘बेज़ाफ़’ का पोस्टर रिलीज़

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ट्रंप का पाकिस्तान प्लान! ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी, तेहरान ने दी ‘डुबो देंगे’ की धमकी

    April 17, 2026
    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    April 17, 2026
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026
    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    April 17, 2026
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading