Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश

    किम ने कहा ट्रंप विक्षिप्त , प्रशांत महासागर के ऊपर हाइड्रोजन बम में विस्फोट के संकेत दिए

    ShagunBy ShagunSeptember 22, 2017 विदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 594

    सोल, 22 सितंबर :उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मानसिक तौर पर विक्षिप्त बताया और चेतावनी दी कि देश को तबाह कर देने संबंधी अपने बयान के लिये उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने संकेत दिए कि उनका प्रशासन प्रशांत महासागर के ऊपर हाइड्रोजन बम में विस्फोट कर सकता है।
    वॉशिंगटन ने उत्तर कोरिया पर कडे प्रतिबंधों की घोषणा की थी जिसके कुछ घंटे बाद यह व्यक्तिगत हमला सामने आया है। उत्तर कोरियाई नेता ने ट्रंप को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने संरा महासभा में अपने पहले संबोधन में किम को रॉकेट मैन की संज्ञा दी थी और उत्तर कोरिया को पूरी तरह तबाह कर देने की धमकी भी दी थी।
    आधिकारिक एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक किम ने कहा, ट्रंप ने दुनिया की आंखों के सामने मेरा और मेरे देश का अपमान किया और इतिहास में सबसे भयावह युद्ध की घोषणा की।
    किम ने ट्रंप के संबोधन को अभूतपूर्व रूप से उजड्ड और बकवास करार देते हुए कहा, अमेरिका में सर्वाेच्च कमान का विशिष्ट अधिकार रखने वाले उस व्यक्ति को अपने संबोधन के लिए बहुत बडी कीमत चुकानी होगी।
    उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि यांग हो ने संवाददाताओं से कहा कि प्योंगयांग अपने क्षेत्र के बाहर हाइड्रोजन बम में विस्फोट करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह हाइड्रोजन बम परीक्षण हो सकता है, वह भी अभूतपूर्व स्तर का, प्रशांत के ऊपर। लेकिन यह हमारे नेता पर निर्भर करता है, मैं अच्छी तरह से नहीं जानता।
    ट्रंप के नए कार्यकारी आदेश के चलते उन कंपनियों के अमेरिका में संचालन पर रोक होगी जिनका लेनदेन उत्तर कोरिया के साथ होगा। संयुक्त राष्ट्र ने भी उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने पर सहमति दे दी है।
    लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिबंधों से कोई फायदा मिलता नहीं दिख रहा।
    किम का यह बयान उत्तर कोरिया के अखबारों में आज प्रकाशित हुआ।

    Shagun

    Keep Reading

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    ट्रंप भारी उलझन में: MAGA का भविष्य कौन संभालेगा, वेंस पर शक या रूबियो को मौका?

    US Takes Tough Action in Hormuz: 118 Ships Repelled, 5 Disabled

    होर्मुज में अमेरिका का सख्त एक्शन: 118 जहाज खदेड़े, 5 को किया पंगु

    Trump's Stern Message to Iran: 'A Very Good Deal' or 'The Other Path'

    ट्रंप का ईरान को सख्त संदेश: ‘बहुत अच्छा सौदा’ या फिर ‘दूसरा रास्ता’

    ‘Journalist War’ Erupts After Trump-Xi Meeting; Tensions Over Taiwan Reach a Peak

    ट्रंप-शी मुलाकात के बाद छिड़ा ‘पत्रकार युद्ध’, ताइवान पर तनाव चरम

    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ईरान का बड़ा दावा: अमेरिका से समझौते का ड्राफ्ट तैयार, 30 दिनों में होर्मुज खुलेगा!, अमेरिका भड़का

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026
    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    June 7, 2026

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading