होली को अभी भले कुछ वक्त हो, लेकिन भोजपुरी गीत – संगीत की दुनिया में होली की खुमारी चढ़ने लगी है। ऐसे में आये दिन एक से बढ़कर एक भोजपुरी होली गाने रिलीज हो रहे हैं। उसी क्रम में विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून ने भी अपना नया गाना ‘पिचकारियां के मजा लेलs’ रिलीज कर दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लिंक :https://youtu.be/nm_-tP1YmMg
गाना ‘पिचकारियां के मजा लेलs’ गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है नीलकमल सिंह ने कहा कि भोजपुरी म्यूजिक भी अब सिनेमा के तरह बदलाव का वाहक बन गया है। हमारा गीत – संगीत भी फूहड़ता और द्विअर्थी मतलब वाली वर्जनाओं को तोड़ कर आगे बढ़ रहा। उसी सीरीज का यह गाना है और दर्शक भी इसलिए हमारे गाने को पसंद भी कर रहे हैं।