भोजपुरी संगीत जगत के कलाकार पवन सिंह के भाई ऋतिक सिंह ने अपने नए गाने “डोलिया” से धमाकेदार एंट्री की है। आराध्य म्यूजिक जोन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना प्रेम, पीड़ा और भावनाओं की मार्मिक कहानी के साथ वायरल हो गया है।
बता दें कि “डोलिया” एक टूटे प्रेम की दास्तान है, जहां प्रेमिका की शादी के दिन प्रेमी उसके घर पहुंचता है, लेकिन उसका भाई उसे गोली मार देता है। इस दिल छू लेने वाली कहानी को ऋतिक सिंह और प्रियंका सिंह की सुरीली आवाज़ ने जीवंत किया है। प्रियांशु सिंह का संगीत और प्रिंस प्रियदर्शी के बोल गाने को और भावुक बनाते हैं।

विशाल गुप्ता के निर्देशन में बने इस गाने को पैराडाइज प्रोडक्शन ने प्रस्तुत किया है। वीडियो में क्वीन खुशी और राहुल यादव की शानदार अदायगी, वज़ीर आर्ट की सिनेमैटोग्राफी और जीतेन्द्र जीतु की एडिटिंग ने इसे और आकर्षक बनाया है।
ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन (GMJ) ने गाने के डिजिटल प्रचार का जिम्मा संभाला है। पवन सिंह के मार्गदर्शन और माता-पिता व अजीत सिंह के आशीर्वाद के साथ ऋतिक ने यह म्यूजिक वीडियो पेश किया है।
रिलीज के बाद “डोलिया” सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैन्स ऋतिक की गायिकी और भावनात्मक प्रस्तुति की तारीफ कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऋतिक की यह शुरुआत शानदार मानी जा रही है, और उनसे पवन सिंह की तरह बड़े मुकाम की उम्मीद की जा रही है।







