Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    घर बैठे जान सकेंगे कि किस क्लाइमेट में लगेगा कौन पौधा, कहां होगा उपलब्ध

    By November 7, 2019 Music No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 570

    जून में होगी लांच वेबसाइट, सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सुगंध पौधा संस्थान में चल रही कार्यशाला

    लखनऊ, 07 नवम्बर, 2019: सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) लखनऊ में गुरुवार को “बायोरिसोर्सेज इंफार्मेशन नेटवर्क डेटाबेस की जैव विविधता के संरक्षण में उपयोगिता” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला की शुरूआत हुई। इस कार्यशाला में देशभर के 55 शोधार्थी भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला का उद्देश्य जून माह तक बनने वाली एक साइट के संबंध में विस्तृत जानकारी देना है, जिसमें देश के क्लाइमेट के हिसाब से उगने वाले पौधों के साथ ही पौधों के मिलने के संबंध में विस्तृत जानकारी रहेगी।

    वह वेबसाइट शासन द्वारा जून माह में आमजन के लिए लांच कर दिये जाने की संभावना है। विशेषज्ञों ने बताया कि इस वेबसाइट में जानवरों, पक्षी, माडलिंग आदि का विस्तृत ब्योरा भी रहेगा। इस संबंध में विशेषज्ञों ने अपनी-अपनी राय रखी। इस अवसर पर आईबिन के राष्ट्रीय समन्वयक और आईआईआरएस, देहरादून के डॉ. समीर सरन ने आईबिन नेटवर्क की उत्पत्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रयोगशाला में मॉडलिंग जैसी विभिन्न विशेषताओं के बारे में भी बताया, जो आईबिन डेटाबेस में उपलब्ध कराई गई हैं।

    अपने स्वागत भाषण में डॉ. अब्दुल समद ने कहा कि देश के कई संस्थान भारत के जैव स्रोतों के दस्तावेजीकरण के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने इंडियन बायोरिसोर्सेज इंफॉर्मेशन नेटवर्क (आईबिन) के माध्यम से जैविक संसाधनों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए एक एकल मंच बनाने के प्रयासों के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईआईआरएस–इसरो), एवं कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएस, बैंगलोर) की सराहना की।

    अपने उद्घाटन भाषण में, डॉ. आलोक धवन ने एक डी-सेंट्रलाइज्ड बायोरिसोर्स पोर्टल प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि इस डेटाबेस में डाले जा रहे डेटा की वैधता और प्रमाणिकता को भी ध्यान में रखा जाये। उन्होंने जैव विविधता की चोरी को रोकने और वास्तविक उपयोगकर्ताओं के बीच डेटा को साझा करने के लिए तंत्र के विकास पर भी जोर दिया।

    वर्कशाप के दौरान, सीमैप के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान दिया गया। इनमे डॉ. आलोक कालरा, पूर्व मुख्य वैज्ञानिक और कार्यवाहक निदेशक, सीएसआईआर-सीमैप, डॉ. समीर सरन, वैज्ञानिक ‘एसएफ’ और प्रमुख भू-विज्ञान, आईआईआरएस–इसरो, देहरादून, प्रो के. एन. गणेशैय्या, परियोजना सलाहकार, एसईसी, कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बैंगलोर, डॉ. एम. पी. दारोकर, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक, सीएसआईआर-सीमैप शामिल थे। आईआईआरएस–इसरो, देहरादून की टीम द्वारा आईबिन पोर्टल और मोबाइल अनुप्रयोगों का हैंड्स ऑन प्रदर्शन भी दिया गया। यह कार्यशाला, सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप), लखनऊ एवं भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईआईआरएस–इसरो) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है।

    #आईआईआरएस–इसरो #सीएसआईआर

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    September 10, 2026
    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    September 10, 2026
    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    September 10, 2026

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    September 10, 2026

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading