Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    ‘हम हिंदुस्तानी’, इंडिपेंडेंस एंथम हुआ रिलीज़, इंडस्ट्री के 15 दिग्गज हुए शामिल

    ShagunBy ShagunAugust 16, 2021 Music No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 654

    गतिशील युवा, प्रियांक शर्मा और पारस मेहता द्वारा संचालित धमाका रिकॉर्ड्स का पहला ट्रैक ‘हम हिंदुस्तानी’ रिलीज़ होने के पहले दिन ही एंथम बनने को तैयार है। इसे इंडिपेंडेंस डे वीकेंड यानी आज रिलीज़ किया जा रहा है। यह एंथम सोलफुल लिरिक्स का एक सुंदर समामेलन है, एक मधुर धुन है और इसे भारतीय फिल्म बिरादरी की 15 महान हस्तियों द्वारा गाया गया है। ऐसा कुछ पहली बार किया गया है।

    यह गीत आज के कठिन समय में देश को एकजुट करने और संगीत के शक्तिशाली मंच के माध्यम से एक बेहतर कल और विश्वास के लिए आशा फैलाने का संदेश देता है। इंडस्ट्री के 15 दिग्गजों के द्वारा इस गीत को अपनी आवाज देने के लिए एकजुट होने के साथ, ‘हम हिंदुस्तानी’ दुनियाभर में हर भारतीय के साथ गूंजने का वादा करता है। लता मंगेशकर से लेकर अमिताभ बच्चन, पद्मिनी कोल्हापुरे, अनिल अग्रवाल, सोनू निगम, कैलाश खेर, अलका याग्निक, शब्बीर कुमार, श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, श्रुति हसन, तारा सुतारिया, अंकित तिवारी, सिद्धांत कपूर और जन्नत जुबैर जैसे उम्दा कलाकार इस गीत में अपनी मधुर आवाज दे रहे हैं। कलाकारों, संगीतकारों और इंडस्ट्री के दिग्गजों ने धमाका रिकॉर्ड्स के पहले गीत को अनिल अग्रवाल के साथ गाया है। अनिल एक परोपकारी व्यक्ति हैं, जो गायन से प्रभावित हैं।

    गीत को वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन ने सपोर्ट किया है। वे समुदायों को सशक्त बनाने, जीवन को बदलने और सतत तथा समावेशी विकास के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्हें देश के 5 शीर्ष परोपकारी लोगों में स्थान दिया गया है।

    धमाका रिकॉर्ड्स की को-फाउंडर, पद्मिनी कोल्हापुरे शानदार गीत के लॉन्च पर बात करते हुए कहती हैं, “यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि मेरे बेटे प्रियांक कोल्हापुरे के साथ पारस मेहता, संगीत विरासत को धमाका रिकॉर्ड्स के माध्यम से आगे ले जा रहे हैं। उनका यह पहला ट्रैक इस कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में दुनियाभर के सभी फ्रंटलाइन वॉरियर्स को समर्पित है। सुश्री लता मंगेशकर से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स और आज की पीढ़ी के सुपरस्टार्स तक सभी दिग्गज, इस ट्रैक का समर्थन करने के लिए आगे आए हैं। हम इसके लिए बेहद उत्साहित हैं।”

    प्रियांक शर्मा कहते हैं, “मेरे भीतर की गहरी कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं और मैं अपने लेबल, धमाका रिकॉर्ड्स के लिए इस गीत को लॉन्च करने के लिए भगवान को तहे-दिल से धन्यवाद देता हूँ। मुझे यकीन है कि मैं अपने दादा, पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे को उनकी संगीत विरासत को आगे बढ़ाने के लिए गौरवान्वित करने जा रहा हूँ। मैं वास्तव में महान सुपरस्टार और सुश्री लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन सर और संगीत बिरादरी के अन्य दिग्गजों से समर्थन और प्यार पाकर धन्य हूँ। मेरे पहले ट्रैक के लिए आज के युवा सितारे भी अपनी आवाज दे रहे हैं। यह गीत हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स को समर्पित है। मुझे उम्मीद है कि यह ट्रैक दुनियाभर में सभी लोगों के बीच एकता को प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा। मैं इस ट्रैक से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद देता हूँ क्योंकि उन्होंने इस गीत को बखूबी जीवंत किया है।”

    पारस मेहता कहते हैं, “यह एक महत्वपूर्ण और मेरे लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। यह प्रोजेक्ट मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है और धमाका रिकॉर्ड्स के हमारे पहले वीडियो में लताजी, अमिताभ जी और पद्मिनी जी जैसी महान हस्तियों को शामिल करना एक परम सम्मान की बात है। इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर इस गीत को लॉन्च करने का उद्देश्य, इस कठिन समय का एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए आशा, शक्ति और एकजुटता के संदेश को बढ़ावा देना है।”

    वेदांता रिसोर्सेस के चेयरमैन, अनिल अग्रवाल कहते हैं, “सभी कलाकारों का काम वास्तव में अद्भुत है। जबकि महामारी ने हम सभी को प्रभावित किया है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम इससे मजबूती से बाहर निकलेंगे। ‘हम हिंदुस्तानी’ गीत मेरे मूल विश्वास के साथ गूंजता है, जिसे हम सभी जरूर जीतेंगे। मुझे इस गीत ने बेहद प्रेरित किया है, जो आशा और एकजुटता का संदेश देता है। यह सीधे तौर पर एक गौरवान्वित भारतीय के दिल से निकला है।”

    Shagun

    Keep Reading

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading