Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    मासूम जानवरों के आशियाने पर चलते सैकड़ों बुलडोजर

    ShagunBy ShagunApril 3, 2025 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 471

    यह तस्वीर हैदराबाद विश्वविद्यालय की है। दिल दहला देने वाली हैं यह तस्वीरें। यह पूंजीवाद के चाकरों और गुलामों की आमद का सबूत है। सैकड़ों बुलडोजर इन मासूम जानवरों के आशियाने को रात दिन ढहा देने पर आमादा हैं। मनुष्य के रचनात्मक कार्यों को अंजाम देने वाली और प्रकृति का एक सुंदर सामंजस्य के साथ मानवीकरण और तादात्म्य स्थापित करने वाली मशीनें आज पूंजीवादी सरकार के हाथों में आकर इस सभ्यता के विध्वंस का पर्याय बन चुकी हैं।

    बुलडोजर आज विध्वंस का पर्याय बन चुका है। यह दहलाता है, खौफ पैदा करता है और मानव हाथों के विस्तार के बजाय उन्हें तोड़ देने वाला प्रतीत होता है। घरों, जंगलों से लेकर आज इस बुलडोजरी आतंक से कुछ नहीं बचा है। यह मानों मेसोज़ोइक युग के दैत्यों का आगमन है जिनके कदमों के नीचे आने वाले कुचल दिये जाएंगे। यह सब होगा विकास के नाम पर। यही है रेवंत रेड्डी और मीडियोकर ‘अभिनेता’ राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के विकास की स्कीम, जिसका रास्ता पशु, पक्षियों और मनुष्यों की लाशों और खून की नदियों से होकर गुज़रता है। यह अपने ही भूगोल अपने ही सरज़मीं पर प्रवासी बना देने की स्कीम है। यह विकास सौंदर्य नहीं, सौंदर्य का विकृतीकरण है।

    तस्वीर में नीचे दिख रहे पीले रंग के छोटे–छोटे यह कोई ज़मीन पर रेंगने वाले जीव जंतु नहीं, बल्कि यह तेलंगाना कांग्रेस सरकार की जोंकें हैं जो जिस चीज से चिपक जाती हैं, उससे उसके सौंदर्य का हरण कर लेती हैं। यह प्रकृति का मानवीकरण नहीं, पूंजीवादीकरण है। यह चंद मुनाफाखोरों की जेबें गरम करने की योजना है जिन्होंने अपने इन कांग्रेसी चाकरों की झोली चुनावी चंदे से भरी होगी। इस विनाश का विरोध करने वालों को लाठियों से पीटा जा रहा है और जेल भेजा जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा करने वाले छात्रों की हड्डियों को तोड़ रहे हैं और जंगलों को तबाह कर रहे हैं। यह तमाम प्रगतिशीलों और लिबरलों और कम्युनिस्टों के चहेते राहुल गाँधी वाली कांग्रेस है। स्टालिन की आत्मा तक को अपमान भरे शब्दों से छील देने वाले भारतीय कम्युनिस्टों के प्रिय बुर्जुआजी नेता राहुल गाँधी की कांग्रेस इस तबाही के विरोध में आने वाले हर छात्र को अपने सरकारी खाकी लठैतों से पिटवा रही है। इसके बावजूद भी कुछ लोगों को लगता है कि यह सब राहुल गाँधी को ज्ञात नहीं है। आज हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों को स्पष्ट हो चुका है कि उनका अडानी अंबानी वाला नारा बस एक नाटक था!

    विनाश की कार्रवाई जारी है। लेकिन किसी लेखक संगठन या किसी ओर से कोई टिप्पणी फिलहाल नहीं आयी है। विश्वविद्यालय के कई छात्रों ने लेखक–लेखिकाओं के पोस्ट में जाकर व्यक्तिगत रूप से टैग भी किया लेकिन किसी ने कुछ कहा नहीं है। यह संवेदनशील मुद्दा है। इधर यह हुआ है कि तमाम लेखक–लेखिकाएं तमाम ज़रूरी और संवेदनशील मुद्दों पर एक साथ आ रहे हैं, यह महत्वपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि वे फिर सामने आएंगे और छात्रों का साथ देंगे।

    • मुकुल मिश्रा 

    Shagun

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading